Wednesday , April 22 2026 8:47 PM
Home / Uncategorized / खतरनाक मोड़ पर रूस-यूक्रेन युद्ध, अब सबसे बड़े हवाई हमले की तैयारी में पुतिन

खतरनाक मोड़ पर रूस-यूक्रेन युद्ध, अब सबसे बड़े हवाई हमले की तैयारी में पुतिन


रूस-यूक्रेन युद्ध खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। इस युद्ध को शुरू हुए एक साल से ज्यादा हो गया है, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, रूस इस समय एक खतरनाक हमले की तैयारी कर रहा है जो संभवतः पूरे यूक्रेन युद्ध का सबसे बड़ा बमबारी अभियान होगा। कथित तौर पर 26 बमवर्षक विमान उड़ान भरने और यूक्रेन में X-101 और KH-22 मिसाइलों के साथ लक्ष्य पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं। पुतिन की इस योजना के सामने आने से अन्य देशों की चिंता बढ़ गई है।
बता दें कि रूस ने फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद तीन दिन पहले शुक्रवार को यूक्रेनी ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किया था। इस हमले को लेकर कीव ने कहा था कि यू्क्रेन ने देश के सबसे बड़े बांध पर हमला किया है, जिससे कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट हो गया है। कीव ने शुक्रवार को कहा कि रूस ने 88 मिसाइलें और 63 ड्रोन दागे, जिनमें से क्रमशः 37 और 55 को मार गिराया गया।
यूक्रेनी वायु सेनाने कहा कि हाइपरसोनिक और बैलिस्टिक मिसाइलों के व्यापक उपयोग के दौरान उसे मार गिराना कठिन है। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया था कि रूस के किए आक्रमण के कारण अब तक 30 हजार से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने घायलों की संख्या नहीं बताई क्योंकि उनको खतरा है कि इससे रूसी सेना को योजना बनाने में मदद मिलेगी। अगस्त 2023 में अमेरिका के अधिकारियों ने अनुमान लगाया था कि क़रीब 70 हज़ार यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं और एक लाख 20 हजार से ज्दाया घायल हैं।