
केन्या के सीमावर्ती क्षेत्र गरिसा के धोबले शहर में अल-शबाब आतंकवादियों ने शुक्रवार को हमला कर दिया, जिसमें कम से कम छह केन्याई मारे गए। पुलिस और सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि केन्या-सोमालिया सीमा के पास गरिसा काउंटी के धोबले शहर में आतंकवादियों के हमले में एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय काउंटी आयुक्त अली मंडुकु ने कहा कि पीड़ित, मेरु क्षेत्र के केन्याई, को सुबह के हमले के दौरान उनके कथित धार्मिक जुड़ाव के कारण निशाना बनाया गया था। मंडुकु ने फोन पर कहा,‘‘मारे गये सभी छह केन्याई हैं जो सीमा रेखा पर व्यापार कर रहे थे।” प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन सभी को नजदीक से गोली मारी गई।
अल-शबाब समूह ने केन्या और सोमालिया के बीच सीमा क्षेत्र पर अपना अधिकार जमाना चाह रहा है। वहीं पुलिस ने दर्जनों नियोजित हमलों को विफल करते हुए क्षेत्र में अपना अभियान बढ़ा दिया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website