
चीन का शीजिनपिंग सरकार में चल रही आंतरिक कलह जग जाहिर हो चुकी है। चीन के पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बृहस्पतिवार को यह खबर दी। ली लगभग दो महीने तक सार्वजनिक रूप से लापता रहे थे, जिसके बाद अक्टूबर 2023 में उन्हें रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया गया था। शांगफू पर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में जांच चल रही है।
कम्युनिस्ट पार्टी से भ्रष्टाचार समेत कई अन्य गंभीर आरोपों के चलते उन्हें निष्कासित किया है। माना जा रहा है कि ली शांगफू पर मुकदमा चलेगा और उन्हें आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि ली ने सैन्य और पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया है।उन्होंने रिश्वत लेकर और पक्षपात करके खुद को फायदा पहुंचाने की कोशिश की। मंत्रालय ने कहा कि ली शांगफू ने खुद को समृद्ध बनाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website