Sunday , March 8 2026 7:48 PM
Home / Uncategorized / दिव्य, अलौकिक… महाकुंभ के पहले अमृत स्नान पर नागा साधुओं की डुबकी, मकर संक्रांति पर संगम का नजारा देखिए

दिव्य, अलौकिक… महाकुंभ के पहले अमृत स्नान पर नागा साधुओं की डुबकी, मकर संक्रांति पर संगम का नजारा देखिए


संगम नगरी में ​महाकुंभ आयोजन का पहला अमृत स्नान आज मंगलवार को मकर संक्रांति को हो रहा है। संगम पर डुबकी के लिए कड़ाके की ठंड की चिंता किए बिना लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कुंभ मेला क्षेत्र भव्य सजावट और भव्य तैयारियों से जगमगा उठा है।
प्रयागराज में महाकुंभ आयोजन का पहला अमृत स्नान आज मंगलवार को मकर संक्रांति को हो रहा है। संगम पर डुबकी के लिए कड़ाके की ठंड की चिंता किए बिना लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कुंभ मेला क्षेत्र भव्य सजावट और भव्य तैयारियों से जगमगा उठा है। पूरा माहौल आध्यात्मिकता के प्रकाश से गूंज उठा है। नागा साधुओं ने स्नान शुरू कर दिया है। अखाड़ों का अमृत स्नान करीब साढ़े 9 घंटे तक चलेगा।
प्रयागराज में महाकुंभ आयोजन का पहला अमृत स्नान आज मंगलवार को मकर संक्रांति को हो रहा है। संगम पर डुबकी के लिए कड़ाके की ठंड की चिंता किए बिना लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कुंभ मेला क्षेत्र भव्य सजावट और भव्य तैयारियों से जगमगा उठा है। पूरा माहौल आध्यात्मिकता के प्रकाश से गूंज उठा है। नागा साधुओं ने स्नान शुरू कर दिया है। अखाड़ों का अमृत स्नान करीब साढ़े 9 घंटे तक चलेगा। देखिए तस्वीरें…
महाकुंभ का पहला अमृत स्नान – तीर्थनगरी प्रयागराज में संगम की पावन धरा पर महाकुम्भ 2025 का भव्य शुभारंभ हो चुका है। आज संगम में अमृत स्नान के प्रथम दिन का अलौकिक दृश्य सबको मंत्रमुग्ध करने वाला है।
मकर संक्रांति पर नागा साधुओं का स्नान – मकर संक्रांति में अमृत स्नान में नागा साधु और पूज्य संत-सन्यासी अपने संपूर्ण वैभव के साथ स्नान करने संगम के तट पर पधारे। सभी संतों की पवित्र उपस्थिति से इस पर्व की शोभा अद्वितीय हो गई।
जयघोष के साथ आस्था की डुबकी – साधु-संतों का यह अमृत स्नान श्रद्धालुओं के लिये अविस्मरणीय है। साधु-संतों के स्वागत में श्रद्धालुजन अत्यंत उत्साहित हैं। हर-हर महादेव और हर-हर गंगे का जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था।
ठंड के बीच लाखों ने लगाई डुबकी – संगम पर डुबकी के लिए कड़ाके की ठंड की चिंता किए बिना लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कुंभ मेला क्षेत्र भव्य सजावट और भव्य तैयारियों से जगमगा उठा है।
जल, थल, नभ से सुरक्षा का पहरा – सुरक्षा की दृष्टि से जल, थल, नभ से निगाह रखी जा रही है। पानी के अंदर ड्रोन कैमरे के साथ ही बड़ी संख्या में घुड़सवार दस्ता तैनात है। फायर फाइटिंग टीम के साथ ही पुलिस, पैरामिलिट्री, कमांडो भी मौजूद हैं।
त्रिवेणी की तरफ पहुंचे सभी अखाड़े – महाकुम्भ में अमृत स्नान सबसे बड़ा पर्व है। अमृत स्नान प्राचीन परंपराओं और संस्कृति के साथ ही भारत की आध्यात्मिकता और आस्था का प्रतीक है। संन्यासियों के दल पहले अमृत स्नान के लिये त्रिवेणी की ओर चल पड़े हैं।