
सेक्स वर्क को दुनिया का सबसे पुराना पेशा माना जाता है। कई देशों में इसे अब भी अनैतिक और गैरकानूनी माना जाता है, लेकिन बांग्लादेश ने इसे कानूनी मान्यता देकर एक अलग रुख अपनाया है। वहां की सरकार ने इसे कानून के दायरे में लाकर लाइसेंस प्रक्रिया शुरू की…
सेक्स वर्क को दुनिया का सबसे पुराना पेशा माना जाता है। कई देशों में इसे अब भी अनैतिक और गैरकानूनी माना जाता है लेकिन बांग्लादेश ने इसे कानूनी मान्यता देकर एक अलग रुख अपनाया है। वहां की सरकार ने इसे कानून के दायरे में लाकर लाइसेंस प्रक्रिया शुरू की है, जिससे सेक्स वर्कर्स को सरकारी मान्यता और सुरक्षा मिल सके। बांग्लादेश में सेक्स वर्क करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। इसके तहत सेक्स वर्कर्स को एक कागज देना होता है जिसमें लिखा होता है कि वे अपनी मर्जी से इस पेशे में आई हैं और उनके पास आजीविका कमाने का कोई अन्य विकल्प नहीं है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य जबरन देह व्यापार को रोकना और कार्यरत महिलाओं को कानूनी सुरक्षा प्रदान करना है।
बांग्लादेश का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया – बांग्लादेश में करीब 2 लाख महिलाएं सेक्स वर्क में शामिल हैं। इनमें से दौलतदिया देश का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है, जहां करीब 1,300 महिलाएं इस पेशे में हैं। यह क्षेत्र देश में सेक्स वर्क का प्रमुख केंद्र माना जाता है।
कानूनी मान्यता के बावजूद चुनौतियां बरकरार – बांग्लादेश ने 2000 में सेक्स वर्क को कानूनी मान्यता दी, लेकिन इसके बावजूद कई गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं। गरीब परिवारों द्वारा अपनी बेटियों को बेचने और नाबालिग लड़कियों को धोखे से इस धंधे में धकेलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 29,000 नाबालिग लड़कियां अभी भी इस दलदल में फंसी हुई हैं।
बांग्लादेश का कानून और सेक्स वर्क – हालांकि, बांग्लादेश का संविधान जुआ और देह व्यापार को रोकने की बात करता है। इसीलिए, बच्चों का देह व्यापार, जबरदस्ती किसी को इस पेशे में धकेलना और बिना लाइसेंस के सेक्स वर्क करना पूरी तरह गैरकानूनी है।
Home / Uncategorized / सेक्स वर्कर्स को मिलेगी कानूनी सुरक्षा, इस मुस्लिम देश में प्रॉस्टिट्यूशन पर सरकार का बड़ा कदम
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website