Wednesday , March 4 2026 10:05 PM
Home / Uncategorized / हमने सैन्य कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है…. अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों के बीच पीएम मोदी ने दिया क्लियर मैसेज

हमने सैन्य कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है…. अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों के बीच पीएम मोदी ने दिया क्लियर मैसेज


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर वह आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं करता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिए जाने के बाद सोमवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान के गुहार लगाने पर भारत ने सैन्य कार्रवाई को फिलहाल सिर्फ स्थगित किया है। पाकिस्तान से केवल आतंकवाद और उसके कब्जे वाले कश्मीर पर बात होगी। लेकिन इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका का जिक्र नहीं किया, जबकि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच समझौता कराने का दावा किया था।
भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया – पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कहा कि भारत ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत अब आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर कोई भारत पर हमला करेगा, तो उसे उसी की भाषा में जवाब मिलेगा। भारत अब अपनी शर्तों पर कार्रवाई करेगा। पीएम मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर वह आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं करता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा।
दुनिया ने भारत की ताकत और संयम दोनों देखा – पीएम मोदी ने कहा कि हाल के दिनों में, हमने भारत की ताकत और संयम दोनों को देखा है। उन्होंने सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं, सशस्त्र बलों, खुफिया एजेंसियों और वैज्ञानिकों को सलाम किया। उन्होंने हर भारतीय की ओर से उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लक्ष्यों को पाने के लिए बहुत बहादुरी दिखाई। उन्होंने उनकी वीरता, साहस और पराक्रम को देश की हर माता, बहन और बेटी को समर्पित किया।
पीएम ने ये सब बातें उस समय कही हैं जब मिलिट्री ऑपरेशन के बीच दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत- पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने का दावा किया है। हालांकि प्रधानमंत्री ने अपने पूरे संबंधोन में कही भी अमरिका का नाम नहीं लिया…कार्रवाई स्थगित करने पर कहा…