Wednesday , November 19 2025 6:05 AM
Home / Uncategorized / इस देश में दो इजरायली सैनिक गिरफ्तार, युद्ध अपराधों का लगा आरोप, अमेरिका का है काफी खास

इस देश में दो इजरायली सैनिक गिरफ्तार, युद्ध अपराधों का लगा आरोप, अमेरिका का है काफी खास


यूरोप के एक बड़े और प्रभावशाली देश में दो इजरायली सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी एक फिलीस्तीन समर्थक समूह के युद्ध अपराधों का आरोप लगाने के बाद की गई है। ये दोनों सैनिक एक म्यूजिक फेस्टिवल में इजरायली सेना के गिवती ब्रिगेड का झंडा लहरा रहे थे।
ब्रसेल्स: यूरोप के एक प्रभावशाली देश में दो इजरायली सैनिकों को गाजा में युद्ध अपराध के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। यह देश नाटो का संस्थापक सदस्य है और इसी देश में यूरोपीय यूनियन का हेडक्वार्टर भी मौजूद है। इस देश का नाम ब्रसेल्स है। इजरायली विदेश मंत्रालय ने सैनिकों की गिरफ्तारी की पुष्टि भी की है। यह गिरफ्तारी हिंद रजब फाउंडेशन (एचआरएफ) की दर्ज शिकायत के आधार पर की गई है। बेल्जियम के अधिकारियों ने इन दोनों सैनिकों से पूछताछ भी की है। हिंद रजब फाउंडेशन एक इजरायल विरोधी कानूनी संगठन है, जिसकी स्थापना मार्च 2024 में ब्रसेल्स में की गई थी।
सैनिकों पर युद्ध अपराध का लगाया था आरोप – एचआरएफ के अनुसार, टुमॉरोलैंड म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाले इन सैनिकों पर युद्ध अपराधों में शामिल होने का आरोप है। हालांकि, बेल्जियम ने जांच के तुरंत बाद सैनिकों को रिहा कर दिया। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) और विदेश मंत्रालय दोनों इजरायली सैनिकों के संपर्क में हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि बेल्जियम में इन दोनों सैनिकों के खिलाफ कानूनी शिकायत हिंद रजब फाउंडेशन और ग्लोबल लीगल एक्शन नेटवर्क (जीएलएएन) ने दर्ज कराई थी।