Sunday , March 8 2026 12:03 PM
Home / Uncategorized / S.I.R. के खिलाफ प्रदर्शन में बेहोश हुईं टीएमसी सांसद मिताली बाघ, जानिए फिर राहुल गांधी ने क्या किया

S.I.R. के खिलाफ प्रदर्शन में बेहोश हुईं टीएमसी सांसद मिताली बाघ, जानिए फिर राहुल गांधी ने क्या किया


राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने एसआईआर के खिलाफ आज प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल की बहन प्रियंका गांधी भी इसमें शामिल हुईं। एसपी, आरजेडी समेत लगभग सभी विपक्षी दल इस मार्च में शामिल हुए।
राजधानी दिल्ली में आज S.I.R. के खिलाफ विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दल संसद भवन से निर्वाचन सदन के लिए निकले। इसी दौरान टीएमसी सांसद मिताली बाघ बेहोश होकर गिर पड़ीं। राहुल गांधी ने अपना मार्च रोककर उनकी मदद की।
दरअसल, गर्मी और उमस के कारण बाघ बेहोश हो गईं। राहुल ने जैसे ही उनके बेहोश होते देखा तुरंत वहां पहुंच गए और उनकी मदद करने लगे। जैसे ही बाघ नीचे गिरीं वहां मौजूद कुछ और सांसद भी उनके मदद के लिए बढ़ीं।