
सर्गेई गोर सिर्फ 38 साल के हैं लेकिन इसी उम्र में कई विवाद उनके साथ रहे हैं। भला किसी आम आदमी को एलन मस्क सांप की संज्ञा क्यों देंगे। एलन मस्क ने आरोप लगाया था कि सर्गेई गोर की वजह से ही डोनाल्ड ट्रंप ने उनके एक करीबी आदमी को NASA में अधिकारी बनने से रोक दिया था।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी में सत्ता संभालने करीब 7 महीने बाद अपने सबसे भरोसेमंद सर्गेई गोर को भारत का राजदूत बनाकर भेजा है। ट्रंप का ये फैसला एक सरप्राइज की तरह है, क्योंकि दो दिन पहले तक किसी को पता नहीं था कि क्या वाकई ट्रंप इतनी जल्दी भारत में अपना राजदूत भेजने वाले हैं। बाइडेन ने भारत में अपना राजदूत भेजने में दो सालों से ज्यादा का वक्त लगाया था। सर्गेई गोर, वॉशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप के सबसे वफादार लोगों में शामिल हैं और मेक अमेरिका ग्रेट अगेन, यानि MAGA के सबसे बड़े समर्थकों में से एक हैं। ऐसे में सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या पिछले चार महीनों में भारत के साथ रिश्तों को फूंकने के बाद अब ट्रंप, दिल्ली से फिर से दोस्ताना संबंध बहाल करना चाहते हैं?
सर्गेई गोर वो शख्स हैं, जिन्हें एलन मस्क ने ‘सांप’ कहा था। डोनाल्ड ट्रंप ने सर्गेई गोर को भारत भेजते हुए कहा कि ‘दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के लिए एक ऐसे शख्स को चुना गया है, जिसपर मैं सबसे ज्यादा भरोसा कर सकूं, ताकि मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के एजेंडे को पूरा किया जा सके।’ सर्गेई गोर, सिर्फ भारत के राजदूत नहीं होंगे, बल्कि अमेरिका के लिए दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के भी स्पेशल दूत होंगे। यानि दिल्ली बैठकर सर्गेई गोर पूरे दक्षिण एशिया का कार्यभार संभालेंगे, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल होगा। इसीलिए सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने ‘भारत और पाकिस्तान को एक तराजू पर तोलने की कोशिश की है?’
Home / Uncategorized / एलन मस्क ने जिसे सांप कहा उसे ट्रंप ने बनाया भारत का राजदूत, दिल्ली के पास दूसरा मौका, बुद्धिमानी दिखाई तो बच जाएगा US से रिश्ता!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website