
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना के चीफ असीम मुनीर के झूठ के पुलिंदों को लेकर जम्मू और कश्मीर के पूर्व डीजीपी ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अगर झूठ के लिए किसी को नोबेल प्राइज दिया जाना चाहिए तो यही लोग इसके हकदार हैं।
पुराने जम्मू और कश्मीर राज्य के पूर्व डीजीपी ने संयुक्त राष्ट्र आम सभा (UNGA) के 80वीं अधिवेशन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण को लेकर कहा है कि उन्हें और असीम मुनीर को झूठ बोलने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए। एसपी वैद्य ने पाकिस्तान और उसकी सेना की ओर से अपने ही लोगों को बम बरसाने के लिए खूब लताड़ लगाई है। उन्होंने लगातार झूठ पर झूठ बोले जाने के लिए पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल जनरल असीम मुनीर को फ्रॉड तक कह दिया है।
‘झूठ बोलने के लिए नोबेल प्राइज के हकदार’ – जम्मू और कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने संयुक्त राष्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ओर से झूठा भाषण दिए जाने पर उनपर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘अगर कोई एक देश झूठ बोलने के लिए नोबेल प्राइज का हकदार है तो वह पाकिस्तान है। चाहे शहबाज शरीफ हों या फ्रॉड मार्शल असीम मुनीर। उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से भी पहले नोबेल प्राइज दिया जाना चाहिए…।’ गौरतलब है कि मुनीर और शहबाज दोनों ने ही डोनाल्ड ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की मांग की है।
‘अपने लोगों पर बम बरसा रहा पाकिस्तान’ – उन्होंने शरबाज शरीफ के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘शहबाज शरीफ को जवाब है कि पहले आप खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के अपने लोगों पर अत्याचार बंद करें। भारत अपने लोगों पर बम नहीं बरसाता। यह पाकिस्तान की सेना है, आपकी और असीम मुनीर की अगुवाई वाली पाकिस्तान सरकार है, जो अपने नागरिकों पर बम बरसाती है।’
पेटल गहलोत ने पाकिस्तानी पीएम को धो डाला – इस बीच यूएनजीए में भी भारत ने औपचारिक तौर पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के दावों की बखिया उधेड़ कर रख दी है। शरीफ ने न केवल ऑपरेशन सिंदूर में जीत का दावा किया, बल्कि आतंकवाद के महिमामंडन की भी कोशिश की। जवाब देने के अधिकार के तहत यूएन में भारत के परमानेंट मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने कहा कि पाकिस्तानी पीएम अपने एयरबेस की तबाही को जीत समझते हैं तो खुश होते रहें। उन्होंने आतंकवादियों को बचाने और आतंकवाद के केंद्र के तौर पर खुद का चेहरा छिपाने के पाकिस्तानी नेता के हास्यास्पद बयान पर मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Home / Uncategorized / ‘फ्रॉड मार्शल मुनीर…पाकिस्तान नोबेल का हकदार…’: जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी ने शहबाज शरीफ को खूब लताड़ा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website