Sunday , March 8 2026 5:07 PM
Home / Uncategorized / देशभर में एसआईआर कब लागू लागू होगा? CEC ज्ञानेश कुमार ने दिया बड़ा अपडेट

देशभर में एसआईआर कब लागू लागू होगा? CEC ज्ञानेश कुमार ने दिया बड़ा अपडेट


मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि सभी राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू करने का काम चल रहा है और इसके क्रियान्वयन पर अंतिम निर्णय निर्वाचन आयोग लेगा।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कहा कि सभी राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू करने का कार्य प्रगति पर है और इसके क्रियान्वयन पर अंतिम निर्णय निर्वाचन आयोग द्वारा लिया जाएगा। बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक प्रश्न के उत्तर में, सीईसी ने कहा कि चुनाव आयोग ने 24 जून को बिहार में एसआईआर लागू करते समय अखिल भारतीय मतदाता सूची में संशोधन की अपनी योजना की घोषणा की थी।
सीआईसी ने कहा कि यह काम चल रहा है और तीनों आयुक्त विभिन्न राज्यों में एसआईआर शुरू करने की तिथियों पर निर्णय लेने के लिए बैठक करेंगे। आयोग ने अपने राज्य के चुनाव अधिकारियों को 30 सितंबर तक मतदाता सूची संशोधन अभियान के लिए तैयार रहने को कहा था। अधिकारियों के अनुसार, आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में यहां एक सम्मेलन में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारियों से अगले 10 से 15 दिनों में मतदाता सूची संशोधन के लिए तैयार रहने को कहा था, लेकिन अधिक स्पष्टता के लिए, मतदाता सूची के शुद्धिकरण के वास्ते तैयार रहने हेतु 30 सितंबर की समय सीमा निर्धारित की गई थी।