
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनातनी काफी समय से चल रही है। हालिया दिनों में यह काफी ज्यादा बढ़ गई है। पाकिस्तानी सेना की ओर से काबुल में हवाई हमले भी किए गए हैं।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने अफगान शरणार्थियों को वापस भेजने के अपनी सरकार के फैसले को सही ठहराया है। आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान ने मुश्किल वक्त में अफगानियों का साथ दिया और उनको शरण दी लेकिन इन लोगों ने वफादारी नहीं की। आसिफ ने अफगानिस्तान को पाकिस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन और गद्दार कहा है। ख्वाजा आसिफ की यह टिप्पणी काबुल में पाकिस्तानी एयरफोर्स के हवाई हमलों और तालिबान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की भारत यात्रा के समय आई है। यह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंधों में आई तल्खी को दिखाती है
सीएनएन-न्यूज18 ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान के सामूहिक तौर पर अफगान शरणार्थियों को निकालने को सही ठहराने के लिए आसिफ ने नेशनल असेंबली में अफगानिस्तान को अपने देश का दुश्मन नंबर एक घोषित कर दिया है। आसिफ ने कहा कि अफगान नागरिक पाकिस्तान में व्यापार कर रहे हैं। अफगान तालिबान से जुड़े लोगों के परिवार पाकिस्तान में रह रहे हैं और ये लोग अपनी जमीन पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को पनाह देकर इस्लामाबाद के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।
Home / Uncategorized / पाकिस्तानी रक्षा मंत्री आसिफ ने अफगानिस्तान को घोषित किया ‘दुश्मन नंबर 1’, तालिबान भी भड़का, बढ़ेगा तनाव!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website