Wednesday , March 4 2026 7:59 AM
Home / Uncategorized / थरूर ने भारत के साथ संबंधों को सुधारने के अमेरिकी सांसदों के आह्वान का स्वागत किया, कही ये बात

थरूर ने भारत के साथ संबंधों को सुधारने के अमेरिकी सांसदों के आह्वान का स्वागत किया, कही ये बात


कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने डेमोक्रेटिक सांसदों के एक समूह की द्विदलीय पहल का स्वागत किया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भारत के साथ देश के संबंधों को पुनर्स्थापित और सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया गया है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी सांसदों के एक समूह की द्विदलीय पहल का स्वागत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भारत के साथ देश के संबंधों को पुनर्स्थापित और सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है, जो अमेरिकी पॉलिसी को प्रभावित कर सकता है।
शशि थरूर ने अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके अपने पहले के बयान को दोहराया। कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के दस सदस्यों की इस पहल को देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। जब मैंने प्रवासी समुदाय की चुप्पी पर सवाल उठाया, तो मैं यह चिंता व्यक्त करना चाहता था कि वे अपने राजनीतिक प्रतिनिधियों पर इस तरह का रुख अपनाने के लिए दबाव नहीं डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत के साथ संबंधों को नए सिरे से स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने एक पत्र भी लिखा। थरूर ने कहा कि वह इस कदम से बहुत ही खुश हैं और इस बात की प्रशंसा भी की।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत वाशिंगटन के सांसदों से की थी मुलाकात – शशि थरूर ने आगे कहा कि पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले कई सांसद उन राजनीतिक नेताओं में शामिल थे, जिनसे उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में ऑपरेशन सिंदूर के तहत वाशिंगटन में एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि संयोगवश, यहां हस्ताक्षर करने वाले दस में से पांच लोग उन राजनीतिक नेताओं में शामिल थे, जिनसे हमारे बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने इस ग्रीष्मकाल में वाशिंगटन में मुलाकात की थी। उनकी यह टिप्पणी डेमोक्रेटिक सांसदों के एक समूह द्वारा ट्रम्प से भारत के साथ संबंधों को पुनर्स्थापित और सुधारने का आग्रह करने के बाद आई है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि उनके प्रशासन द्वारा टैरिफ में की गई बढ़ोतरी ने वाशिंगटन की सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारियों में से एक को नुकसान पहुंचाया है।
अपनी मातृभूमि के लिए लड़ना होगा – अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल और भारत की विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थरूर ने खुलासा किया कि एक महिला कांग्रेस सदस्य ने कहा कि उन्हें ट्रम्प के कार्यों के संबंध में प्रवासी सदस्यों से एक भी कॉल नहीं मिली है। अपने अनुभव का हवाला देते हुए थरूर ने भारतीय-अमेरिकी आबादी के लिए एक संदेश साझा किया था। यदि आप अपनी मातृभूमि के साथ संबंधों की परवाह करते हैं, तो आपको इसके लिए लड़ना होगा। इसके लिए बोलना होगा और अपने राजनीतिक प्रतिनिधियों पर भारत के लिए खड़े होने के लिए दबाव डालने का अधिक प्रयास करना होगा।