
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के राजनीतिक वंशवाद पर दिए बयान पर भाजपा ने हंगामा खड़ा कर दिया है। थरूर ने अपने लेख में वंशवाद से राजनीति की गुणवत्ता कम होने की बात कही थी। कांग्रेस नेताओं उदित राज और प्रमोद तिवारी ने थरूर के बयान का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वंशवाद सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है।
सोमवार को सियासी घमासान तब छिड़ गया जब भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के ‘राजनीतिक वंशवाद’ वाले बयान को लपक लिया और हंगामा खड़ा कर दिया। दरअसल, इस विवाद का कारण शशि थरूर द्वारा 31 अक्टूबर को ओपिनियन पोर्टल प्रोजेक्ट सिंडिकेट पर लिखा गया एक लेख बना जिसमें उन्होंने ‘वंशवाद राजनीति’ को लेकर टारगेट किया है।। शशि थरूर ने इसमें विस्तार से बताया है कि कैसे वंशवाद से प्रेरित राजनीति शासन की गुणवत्ता को कमजोर करती है। थरूर की टिप्पणी ने भाजपा को भी बड़ा मौका दे दिया, फिर क्या था बयानबाजी तेज हो गई। शशि थरूर ने भारत के “भाई-भतीजावाद” राहुल गांधी और “छोटा भाई-भतीजावाद” तेजस्वी यादव पर “सीधा हमला” किया है। वहीं, अब शशि थरूर के बयान पर अब कांग्रेस की तरफ से भी जवाब आया है।
उदित राज ने क्या कहा? – कांग्रेस नेता उदित राज ने इसे लेकर जवाब दिया है और शशि थरूर पर निशाना साधा है। थरूर की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि वंशवादी दृष्टिकोण सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के सभी क्षेत्रों में फैला हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उदित राज ने कहा कि एक डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बनता है, एक व्यापारी का बेटा व्यवसाय में बना रहता है, और राजनीति भी इसका अपवाद नहीं है। इसके अलावा, अगर किसी राजनेता की आपराधिक पृष्ठभूमि है, तो यह हमारे समाज की सच्चाई को दर्शाता है। चुनाव टिकट अक्सर जाति और परिवार के आधार पर बांटे जाते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website