Tuesday , March 3 2026 9:43 PM
Home / Uncategorized / दिल्ली विस्फोट: अल फलाह यूनिवर्सिटी पर कसा शिकंजा, सरकार ने दे दिया बड़ा आदेश, ईडी भी लेगा एक्शन

दिल्ली विस्फोट: अल फलाह यूनिवर्सिटी पर कसा शिकंजा, सरकार ने दे दिया बड़ा आदेश, ईडी भी लेगा एक्शन


दिल्ली विस्फोट के बाद सरकार ने अल फलाह विश्वविद्यालय के सभी रिकॉर्ड का फॉरेंसिक ऑडिट कराने का आदेश दिया है। प्रवर्तन निदेशालय और अन्य वित्तीय जांच एजेंसियां भी हरियाणा स्थित इस संस्थान में धन के लेन-देन की जांच करेंगी। यह निर्णय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद लिया गया।
सरकार ने दिल्ली विस्फोट के बाद चर्चा में आए अल फलाह विश्वविद्यालय के सभी रिकॉर्ड का फॉरेंसिक ऑडिट कराने का आदेश दिया है। इसके अलावा सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और अन्य वित्तीय जांच एजेंसियों से हरियाणा स्थित इस संस्थान में धन के लेन-देन की जांच करने को भी कहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद ये निर्णय लिए गए। बैठक में लालकिले के पास 10 नवंबर को हुए विस्फोट की जारी जांच की प्रगति की डेढ़ घंटे तक समीक्षा की गई। सूत्रों ने कहा, ‘‘अल फलाह विश्वविद्यालय के सभी रिकॉर्ड का फॉरेंसिक ऑडिट करने का आदेश जारी किया गया है। सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय और अन्य वित्तीय एजेंसियों को भी अल फलाह विश्वविद्यालय के धन के लेन-देन की जांच करने को कहा है।’’