
भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग को लेकर नई दिल्ली में अहम बैठक हुई। इंडोनेशिया ने भारत की ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में रुचि दिखाई है। दोनों देशों ने रक्षा उद्योग में संयुक्त सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। समुद्री सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भी मिलकर काम करने पर जोर दिया गया।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की स्वदेशी ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ने पाकिस्तान में आतंकी और सैन्य ठिकानों पर जमकर तबाही मचाई थी। ब्रह्मोस की सटीकता और उसके द्वारा मचाई गई तबाही का मंजर दुनिया ने देखा। ब्रह्मोस की सफलता साबित करने के बाद से ही भारत ने इस स्वदेशी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के खरीददारों की तलाश तेज कर दी। इस बीच दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया ने ब्रह्मोस मिसाइल में दिलचस्पी दिखाई है।
गुरुवार को नई दिल्ली में भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और इंडोनेशिया के रक्षामंत्री स्याफरी स्यामसुद्दीन ने मुलाकात की। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को ही इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने ब्रह्मोस मिसाइल के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस की डिफेंस डील अपने अंतिम चरण में है। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने इंडोनेशिया के रक्षामंत्री को ब्रह्मोस मिसाइल का एक मॉडल भी गिफ्ट किया है।
कमिटी गठित करने पर बनी सहमति – दोनों देशों के रक्षामंत्रियों के बीच हुई इस बैठक में इसमें भारत के प्रस्ताव पर एक डिफेंस इंडस्ट्री ज्वाइंट कॉर्पोरेशन कमिटी गठित करने पर सहमति बनी। इसके अंतर्गत रक्षा क्षेत्र से जुड़ी तकनीक हस्तांतरण, संयुक्त अनुसंधान व विकास और आपूर्ति शृंखला सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
Home / Uncategorized / डील डन! इस मुस्लिम देश के डिफेंस गैराज में तड़केगा भारत का ब्रह्मोस, राजनाथ सिंह की ये तस्वीर तो देखिए
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website