Monday , February 16 2026 4:27 AM
Home / Uncategorized / प्रियंका चोपड़ा ने सुनाई 3 साल की बेटी की मीठी सी आवाज, पापा निक जोनस और मम्मी की तरह ही सुरीली हैं मालती मैरी

प्रियंका चोपड़ा ने सुनाई 3 साल की बेटी की मीठी सी आवाज, पापा निक जोनस और मम्मी की तरह ही सुरीली हैं मालती मैरी


प्रियंका चोपड़ा ने ‘थैंक्स गिविंग’ के मौके पर अपने कैलिफोर्निया वाले घर में फैमिली संग वक्त बिताया। उन्होंने इसकी झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। उन्होंने परिवार के साथ डिनर किया। घर में पूजा भी की। पर उनकी बेटी मालती मैरी ने मजमा लूट लिया। वो गाना गा रही हैं।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कैलिफोर्निया में अपने घर पर परिवार संग समय बिताया। मौका था थैंक्स गिविंग का। इस दौरान उनकी 3 साल की बेटी मालती मैरी ने भी जमकर इंजॉय किया। प्रियंका ने मालती का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मीठी आवाज में सुरीला सा गाना गा रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे ‘थैंक्स गिविंग’ के मौके पर परिवार के साथ बैठकर डिनर किया। गुनगुनी धूप में घास पर लेटकर समय बिताया। पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी संग खूब इंजॉय किया।
इस वीडियो में मालती को गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है। वो अपनी प्यारी सी आवाज में सुर भी लगा रही हैं। फैंस का कहना है कि वो अपने पापा और मम्मी के नक्शे कदम पर चल रही हैं। मालूम हो कि मालती का जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था।