Monday , February 16 2026 2:29 AM
Home / Uncategorized / जेलेंस्की-ट्रंप की बैठक से पहले रूस का यूक्रेन पर भीषण हमला , 30 से ज्यादा घायल, बिजली गुल

जेलेंस्की-ट्रंप की बैठक से पहले रूस का यूक्रेन पर भीषण हमला , 30 से ज्यादा घायल, बिजली गुल


रूस की ओर से यूक्रेन पर एक और बड़ा हमला किया गया है। शनिवार को 10 घंटे यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने मिसाइल और ड्रोन बरसाए हैं। इन हमलों में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 32 लोग घायल हैं। इन हमलों में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है और कई क्षेत्रों में बिजली कट गई है। ये हमला यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिनीर जेलेंस्की और अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के बीच वार्ता से एक दिन पहले हुआ है। दोनों नेताओं की ये मुलाकात यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर होनी है।
यूक्रेनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन के जरिए हमले से राजधानी में घंटों तक विस्फोट होते रहे। यह हमला शनिवार तड़के शुरू हुआ और दिन निकलने तक जारी रहा। इस दौरान यूक्रेन की सीमा के पास ल्यूबेल्स्की और रेजजो में हवाई अड्डों को कई घंटों के लिए बंद करना पड़ा। इस हमले के बाद यूक्रेन ने कहा है कि रूस चार साल से जारी युद्ध को बंद नहीं करना चाहता है।
रूस का आया बयान – रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन पर हमले को लेकर बयान जारी किया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि किंजल हाइपरसोनिक एरोबॉलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन और जमीन, हवा और समुद्र से लंबी दूरी के सटीक-निर्देशित हथियारों के जरिए बड़े पैमाने पर ये हमला किया गया। इसमें यूक्रेन की सेनाओं और सैन्य उपयोग की ऊर्जा बुनियादी सुविधाओं को निशाना बनाया।