
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76 साल के नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल रिपोर्ट जारी करने में ईरान युद्ध की वजह से दो महीने की देरी की। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले उन्हें पहली बार पता चला था कि उन्हें कैंसर है लेकिन उन्होंने ये जानकारी लोगों से छिपाए रखी ताकि ईरान इसका इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के तौर पर न कर सके।
इजरायल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेतन्याहू की दिसंबर 2024 में बढ़े हुए प्रोस्टेट के लिए सर्जरी हुई थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उस समय इस ऑपरेशन के बारे में सार्वजनिक रूप से जानकारी दी थी। सर्जरी के बाद हुई ताजा जांच में नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर एक बयान में बताया कि डॉक्टरों को उनके प्रोस्टेट में एक सेंटीमीटर से भी छोटा एक घातक ट्यूमर मिला है।
इजरायली प्रधानमंत्री ने करवाया कैंसर का इलाज – प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर इस जानकारी के साथ डॉक्टरों के दो पत्र भी जारी किए। एक पत्र में कहा गया है “यह बहुत छोटे घावों का शुरुआती पता चलना है जिनमें कोई मेटास्टेसिस (शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलना) नहीं है जैसा कि बाकी सभी जांचों से बिना किसी शक के साबित हो गया है।” उन्होंने यह नहीं बताया कि आखिरी चेकअप कब हुआ था लेकिन इस मामले से परिचित एक इजरायली सूत्र के हवाले से सीएनएन ने बताया कि कैंसर का पता कई महीने पहले चला था। सूत्र के अनुसार नेतन्याहू ने लगभग ढाई महीने पहले रेडिएशन थेरेपी लेना शुरू किया था और हाल ही में उन्होंने यह इलाज पूरा किया है।
Home / Uncategorized / इजरायल के PM को प्रोस्टेट कैंसर, ईरान युद्ध की वजह से दो महीने नहीं बताई, कई बार हो चुकी सर्जरी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website