
नेपाल की सत्ताधारी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के प्रमुख रबी लामिछाने जल्दी ही भारत आ सकते हैं। आरएसपी प्रवक्ता मनीष झा ने रविवार को लामिछाने के भारत दौरे की संभावना पर बात की है। हालांकि अभी उनकी यात्रा की तारीख तय नहीं हुई हैं। लामिछाने के दौरे को नेपाल-भारत संबंधों में नरमी लाने की कोशिश के तहत देखा जा रहा है। भारत और नेपाल के बीच बीते कुछ दिनों में लिपुलेख जैसे मुद्दों के चलते तनाती देखी गई है।
मनीष झा ने बताया है कि लामिछाने के भारत दौरे के बारे में फाइनल कन्फर्मेशन का अभी इंतजार है। आरएसपी की ओर से सोमवार को इस बारे में आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। नेपाली मीडिया ने दावा किया है कि पर्दे के पीछे लामिछाने के दौरे पर बात चल रही है और वह अगले हफ्ते (1 जून के आसपास) दिल्ली आ सकते हैं।
लामिछाने का दौरा क्यों अहम – लामिछाने इस समय नेपाल के सबसे ताकतवर लोगों में शुमार हैं। देश में उनकी पार्टी आरएसपी की सरकार है और बालेन शाह प्रधानमंत्री हैं। उनका दिल्ली दौरा इसलिए अहम है क्योंकि काठमांडू में आरएसपी के सत्ता में आने और बालेन शाह के पीएम बनने के बाद के बाद से नेपाल और भारत के बीच कोई हाई-लेवल दौरा नहीं हुआ है।
लामिछाने के दिल्ली में सरकार के बड़े अधिकारियों और भाजपा नेताओं के साथ मीटिंग करने की उम्मीद है। हालांकि अभी किसी का नाम नहीं सामने नहीं आया है। चर्चा है कि लामिछाने की विदेश मंत्री जयशंकर से बैठक होगी और पीएम मोदी से भी उनकी छोटी मुलाकात हो सकती है। लामिछाने नेपाल के होम मिनिस्टर रहे हैं और फिलहाल लामिछाने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्य हैं।
भारत-नेपाल में तनाव – इस साल फरवरी में हुए चुनाव में आरएसपी की जीत और मार्च में बालेन शाह के पीएम बनने पर काठमांडू- दिल्ली के रिश्ते में बेहतरी आने के संकेत मिले थे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और हालिया दिनों मे लिपुलेख पर तनातनी हुई तो व्यापारिक मुद्दों पर भी विवाद देखा गया। हालिया दिनों में कुछ अधिकारियों के दौरे रद्द होने से इसे और बढ़ा दिया।
नेपाल पीएम बालेन शाह ने अभी तक काफी अजीब सा रुख अपना रखा है। वह काठमांडू में विदेशी मेहमानों से मिलने से बच रहे हैं तो खुद भी विदेश दौरे से बच रहे हैं। बालेन शाह के भारत आने की चर्चा चली थी लेकिन यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई है। ऐसे में लामिछाने के दिल्ली आने को भारत-नेपाल के राजनयिक संबंधों के लिहाज से खास माना जा रहा है।
Home / Uncategorized / लिपुलेख विवाद के बाद नेपाल-भारत में नरमी! दिल्ली आएंगे सत्ताधारी RSP के अध्यक्ष लामिछाने, सुधरेंगे संबंध?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website