Saturday , June 27 2026 7:59 AM
Home / Uncategorized / ‘लगता है इस्लामाबाद में हैं’, डेनमार्क में अजान पर रोक लगाने की तैयारी, मिनिस्टर ने किया ऐलान

‘लगता है इस्लामाबाद में हैं’, डेनमार्क में अजान पर रोक लगाने की तैयारी, मिनिस्टर ने किया ऐलान


डेनमार्क की वामपंथी सरकार ने लाउडस्पीकर पर अजान देने पर रोक लगाने की बात कही है। सरकार में मंत्री मोर्टन बोडस्कोव ने कहा कि देश कुछ इलाके ‘इस्लामाबाद के उपनगर’ जैसे लगते हैं। ऐसे में हम अजान को कानूनी तौर पर बैन करने पर विचार कर रहे हैं। डेनमार्क सरकार ने नमाज से पहले अजान पर रोक लगाने के पीछे इस्लाम के प्रभाव के बढ़ने (इस्लामीकरण) की चिंता बताई जा रही है। सत्ताधारी सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी की मस्जिदों में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल रोकने की यह तीसरी कोशिश है।
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, सेंटर-लेफ्ट सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी के सदस्य और सरकार में आव्रजन मंत्री मोर्टन बोडस्कोव ने अपने एक बयान में कहा है कि नई सरकार अजान पर रोक लगाने के कानूनी पहलुओं की फिर से जांच शुरू करेगी। उन्होंने इसके लिए प्लान तैयार कर लेने का दावा किया है। बोडस्कोव के नेतृत्व में डेनमार्क की आव्रजन और एकीकरण नीतियों को भी सख्त बनाया जा रहा है।
डेनमार्क की छतों पर अजान नहीं सुनाई देनी चाहिए। डेनमार्क में इसके लिए कोई जगह नहीं है। डेनमार्क में घूमते समय आपको ये नहीं लगना चाहिए कि आप इस्लामाबाद के किसी उपनगर में हैं। मोर्टन बोडस्कोव
डेनमार्क में अजान पर चर्चा – डेनमार्क में अजान के के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर पहले भी एतराज सामने आए हैं। हालांकि अभी तक बैन जैसे कदम नहीं उठाए गए हैं।स्य मोर्टन बोडस्कोव ने अब अजान पर देशव्यापी रोक लगाने की बात कही है। इससे डेनमार्क में आव्रजन से जुड़ी बहस तेज हो गई है क्योंकि सरकार सख्त एकीकरण नीति लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
बोडस्कोव अजान मुद्दा उठाने वाले तीसरे सोशल डेमोक्रेटिक इंटीग्रेशन मिनिस्टर हैं। हालांकि अजान पर बैन का मौजूदा प्लान अभी समीक्षा के चरण में है। यह कोई पूरी तरह तैयार नीति नहीं है। फिलहाल अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या डेनमार्क के धार्मिक आचरण से जुड़े संवैधानिक संरक्षण के तहत ऐसी पाबंदी कानूनी तौर पर संभव होगी।
डेनमार्क में मुस्लिम आबादी – डेनमार्क में शोर-शराबे से जुड़े स्थानीय नियमों के चलते कोपेनहेगन समेत कुछ जगहों पर लाउडस्पीकर के जरिए अजान को पहले ही सीमित किया गया है। देश ने हाल के वर्षों में सार्वजनिक रूप से धार्मिक उकसावे पर भी पाबंदियां कड़ी की हैं। इसमें 2023 का वह कानून भी शामिल है जो धार्मिक ग्रंथों के अपमान को रोकता है।
यूरोपीय देश डेनमार्क की आबादी करीब 60 लाख की है। डेनमार्क की ज्यादातर आबादी ईसाई धर्म को मानती है लेकिन हालिया वर्षों में देश में मुस्लिमों की संख्या बढ़ी है। खासतौर से भारत-पाकिस्तान के लोग वहां काफी संख्या में बसे हैं। डेनमार्क में मुस्लिमों की अनुमानित आबादी 2,70,000 है और देश में करीब 100 मस्जिदें हैं।
डेनिश पीपल्स पार्टी सिर्फ बातें करती रहती है। डेनमार्क में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे ज्यादा से ज्यादा विदेशियों को बाहर भेजा जाना चाहिए। सरकार धीरे-धीरे इस दिशा में काम कर रही है। यही असल कार्रवाई है। बोडस्कोव
यूरोप में एंटी इमिग्रेशन भावना – डेनमार्क का संविधान सार्वजनिक पूजा-पाठ के अधिकार की गारंटी देता है लेकिन हालिया समय में पूरे यूरोप में इमिग्रेशन-विरोधी भावनाएं बढ़ गई हैं। इन भावनाओं का सामना खासतौर से मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान के लोग कर रहे हैं। डेनमार्क में हिजाब और अन्य इस्लामी प्रथाओं को लेकर हालिया दिनों में बहस देखी गई है।