Sunday , June 28 2026 6:57 AM
Home / Uncategorized / वेनेजुएला में विनाशकारी दोहरे भूकंप के बाद आफ्टरशॉक, 4.9 तीव्रता के झटकों से सहमे लोग, चिंता बढ़ी

वेनेजुएला में विनाशकारी दोहरे भूकंप के बाद आफ्टरशॉक, 4.9 तीव्रता के झटकों से सहमे लोग, चिंता बढ़ी


वेनेजुएला में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार को वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई है। इससे चिंता बढ़ गई है क्योंकि देश दो दिन पहले आए भीषण भूकंप की वजह से मानवीय संकट का सामना कर रहा है। बुधवार शाम को एक मिनट के भीतर 7 की तीव्रता से ज्यादा के दो भूकंपों की वजह से देश में बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है। वेनेजुएला फिलहाल इस तबाही से उबरने की कोशिश कर रहा है।
वेनेजुएला में शनिवार को समुद्र में आए भूकंप से जानमाल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले बुधवार शाम को 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो जबरदस्त भूकंप लगातार आए थे। इन भूकंपों की वजह से उत्तरी वेनेजुएला के कई हिस्सों में बड़ी-बड़ी इमारतें जमींदोज हो गई थीं। शनिवार का भूकंप इसका आफ्टरशॉक है। एक्सपर्ट ने कहा है कि आने वाले दिनों में और भी आफ्टरशॉक आ सकते हैं।
फिर आ सकते हैं झटके – अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया है कि शनिवार को वेनेजुएला में अलास्का से 13 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व क्लैम गल्च में 4.9 की तीव्रता का भूकंप आय। इसका केंद्र जमीन से 55 किलोमीटर अंदर था। समुद्र में आए हालिया झटके के बाद भूकंप विशेषज्ञ इस इलाके पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
शनिवार को आया 4.9 तीव्रता का यह भूकंप पहले के दो झटकों की तुलना में कमजोर था लेकिन विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि भूकंप की बड़ी घटनाओं के बाद झटके (आफ्टरशॉक) आम बात हैं। इनसे पहले से कमजोर हो चुकी इमारतों और मुश्किल हालात में काम कर रहे बचाव कर्मियों के लिए जोखिम पैदा होता है।
वेनेजुएला में भूकंप से तबाही – इससे पहले बुधवार को आए दोहरे भूकंप ने देश के हालिया के इतिहास की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदाओं में से एक को जन्म दिया है। वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 920 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अभी भी हजारों लोग लापता हैं। आशंका है कि तलाशी अभियान के साथ मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
आपातकालीन बचाव दल मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए काम कर रहे हैं। भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों, ठप पड़े संचार और प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर तबाही के कारण बचाव का काम तेजी से नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों को संसाधनों के अभाव में भोजन, पानी और दवाइयाँ पहुंचाने में भी मुश्किल आ रही है।
वेनेजुएला में जैसे-जैसे मानवीय संकट गहराता जा रहा है, अंतरराष्ट्रीय मदद भी ते हो गई है। कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने वेनेज़ुएला में खास शहरी खोज और बचाव टीमें, मेडिकल स्टाफ और राहत सामग्री भेजी है। आने वाले दिनों में और टीमों के पहुंचने की उम्मीद है।