Sunday , July 5 2026 6:42 AM
Home / Uncategorized / ईरानी सुप्रीम लीडर को आखिरी विदाई देते समय रोने लगे स्पीकर गालिबाफ, अराघची की आंख में आंसू, वीडियो

ईरानी सुप्रीम लीडर को आखिरी विदाई देते समय रोने लगे स्पीकर गालिबाफ, अराघची की आंख में आंसू, वीडियो


ईरान अपने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के एक सप्ताह तक चलने वाला अंतिम संस्कार कार्यक्रम चल रहा है। शुक्रवार 3 जुलाई को दिवंगत अली खामेनेई का शव तेहरान के ग्रैड मोसाला में लोगों के आखिरी दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान ईरानी लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शुक्रवार को जब ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची खामेनेई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे, तो उनकी आंख से आंसू छलक उठे।
ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि अली खामेनेई को विदाई देते समय ईरानी स्पीकर गालिबाफ फूट-फूटकर रोने लगे। गालिबाफ का वीडियो सामने आया है जिसमें वह दुआ पढ़ते हुए और रोते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उनके बगल में खड़े ईरानी विदेश मंत्री अराघची भावुक नजर आ रहे हैं। गालिबाफ और अराघची अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत में ईरान के प्रमुख वार्ताकार रहे हैं।
खामेनेई की 8 साल की पोती का ताबूत – ईरान पर 37 साल शासन करने वाली सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की अमेरिका और इजरायल के हमले में मौत हो गई थी। वे 28 फरवरी को शुरू हुए हमले के पहले ही दिन परिवार के कई सदस्यों के साथ मारे गए थे। उनकी 8 साल की पोती की भी इस हमले में मौत हुई थी, जिसका पार्थिव शरीर ग्रैंड मोसाला में आखिरी विदाई के लिए रखा गया है।
शनिवार को कार्यक्रम का दूसरा दिन – फार्स न्यूज के अनुसार, शुक्रवार को खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए पहले दिन का कार्यक्रम सम्पन्न हो गया है। शनिवार को ईरानी समयानुसार सुबह ठीक 6 बजे ग्रैंड मोसाला प्रार्थना स्थल के दरवाजे खोले जाएंगे। तेहरान के गवर्नर मोहम्मद सादेग मोटामादियन ने कहा कि लोगों को इसी समय से पहुंचने का प्लान बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार कार्यक्रम में सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा रखी जाएगी।
खामेनेई के अंतिम संस्कार जुलूस के लिए बगदाद बंद – फार्स न्यूज ने बताया है कि इराक की राजधानी बगदाद के गवर्नर अल-अतवानी ने ऐलान किया है कि अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के जुलूस के लिए बगदाद बंद रहेगा। ईरान के सरकारी प्रेस टीवी के अनुसार, तेहरान के ग्रैंड मोसाला में आयोजित शोक समारोह में अली खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए ईरान के शीर्ष अधिकारी, राष्ट्राध्यक्ष, विदेशी गणमान्य व्यक्ति और दुनिया भर से उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए।
शुक्रवार को अंतिम संस्कार समारोह में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने खामेनेई को खिराज-ए-अकीदत पेश की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बिहार के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल (रि) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मार्ग्रेरिटा ने किया। भारत में ईरान के दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा, भारतीय गणमान्य व्यक्तियों ने ईरान के शहीद नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी।