
क्या ईरान के पूर्व कट्टरपंथी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए काम करते थे? सोमवार को अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने धमाकेदार खुलासा किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने कई वर्षों तक उन्हें अपने ‘एसेट के तौर पर तैयार करने की कोशिश की थी।’ ये एक ऐसा खुलासा है जिसने ईरान की राजनीति को हिला कर रख दिया है और ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी IRGC ने महमूद अहमदीनेजाद को नजरबंद कर लिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक अहमदीनेजाद को फिर से ईरान का राष्ट्रपति बनाने की कोशिशें की जा रही थीं जो नाकाम हो गईं। उन्होंने पिछले राष्ट्रपति चुनाव में भी अपनी उम्मीदवारी पेश की थी लेकिन उन्हें चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं दी गई। ये खुलासा ऐसे समय में किया गया है जब ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर से युद्ध शुरू हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को जब इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था उस वक्त अहमदीनेजाद को उनके बॉडीगार्ड्स ने सुरक्षित उनके घर से बाहर निकाल लिया था।
अमेरिका ने अहमदीनेजाद पर जानकारी क्यों लीक की? – अब सवाल ये है कि आखिर अहमदीनेजाद को लेकर अमेरिकी अधिकारियों ने इतनी बड़ी जानकारी क्यों लीक कर दी है? इस खुलासे से ईरान के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। वहीं कई लोगों ने लिखा है कि अगर अहमदीनेजाद मोसाद के लिए काम कर सकते हैं तो फिर किसी पर भी विश्वास नहीं किया जा सकता है और शायद कोई भी मोसाद के लिए काम कर सकता है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया है कि 2024 की शुरुआत में बुडापेस्ट की एक यूनिवर्सिटी के रेक्टर को हंगरी सरकार के एक बड़े अधिकारी से एक चौंकाने वाली गुज़ारिश मिली।
Home / Uncategorized / इजरायल के जासूस थे ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अहमदीनेजाद, हंगरी में मोसाद चीफ से मुलाकात, विस्फोटक खुलासा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website