
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पिछले 2 महीनों से ज्यादा वक्त से भारी प्रदर्शन हो रहा है। पाकिस्तानी सेना प्रदर्शन को कुचलने के लिए क्रूर अभियान चला रही है जबकि प्रदर्शनकारी रावलाकोट में अड़े हुए हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले संगठन ‘जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी’ यानि JAAC ने कहा है कि पाकिस्तान की असेंबली से आजादी का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में अभी तक करीब 100 लोग मारे गये हैं।
इस बीच अलजजीरा पर बात करते हुए पाकिस्तान के एक एक्सपर्ट ने कहा है कि ‘भारत के कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से कश्मीर का जबरदस्त विकास हुआ है और इसीलिए पीओके में हजारों की संख्या में लोग अपनी मांगों के साथ सड़कों पर उतर आए हैं।’ यानि पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स ने अब कबूलना शुरू कर दिया है कि कश्मीर में भारत कैसे विकास के काम कर रहा है और पीओके के लोगों के सामने पाकिस्तान की कैसे पोल खुल गई है।
अल जजीरा से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चल रहे प्रदर्शन पर बात करते हुए पाकिस्तान स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज के सुरक्षा विश्लेषक इम्तियाज गुल ने कहा ‘अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर मुख्यधारा में शामिल हो गया और PoJK में पाकिस्तान-विरोधी आंदोलन बढ़ते गए।’ उन्होंने आगे कहा ‘भारत द्वारा अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में हुए विकास और प्रशासनिक बदलावों ने PoJK की अमानवीय स्थिति को मुख्यधारा में लाने में भूमिका निभाई।’ भारत सरकार भी कई वर्षों से यही कहती आई है और अब पाकिस्तानी भी इस बात को कबूल करने लगे हैं।
जानकारों का कहना है कि J&K में तेजी से हुए प्रशासनिक सुधारों, बुनियादी ढांचे के विकास और पर्यटन में आई तेजी ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर के मुकाबले एक साफ दृश्य और आर्थिक अंतर पैदा किया है। जानकारों का मानना है कि आर्थिक अंतर ने PoJK में लोगों की नाराजगी, जबरदस्त महंगाई के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और इस्लामाबाद-विरोधी आंदोलनों को सीधे तौर पर बढ़ावा दिया है क्योंकि वहां के लोग अपने गिरते जीवन स्तर की तुलना J&K की स्थिरता से करते हैं।
Home / Uncategorized / ‘कश्मीर में विकास देखकर पीओके में भड़की आग’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने की आर्टिकल 370 खत्म करने की तारीफ
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website