Tuesday , February 17 2026 11:06 AM
Home / Food / चटपटे फ्रूटी गोलगप्पे

चटपटे फ्रूटी गोलगप्पे


फ्रूटी गोलगप्पेः गोलगप्पों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। चटपटे स्वाद वाले गोलपप्पों में आपने इमली,जीरा,पुदीना फ्लेवर का टेस्ट तो किया होगा लेकिन इस बार आप फ्रूटी फ्लेवर जरूर ट्राई करें।
सामग्री
गोलगप्पे- 10
फ्रूटी- 500 मि.ली
पुदीना- ½ कप
हरा धनिया- ½ कप
हरी मिर्च- 4
आमचूर पाउडर- 2 टेबलस्पून
इमली पल्प- 1 टेबलस्पून
काली मिर्च- 1 टीस्पून
काला नमक- 1 टीस्पून
भूना हुआ जीरा- 1 टीस्पून
नींबू का रस- 1 टेबलस्पून

विधि
1. सबसे पहले पुदीना,धनिया,भूना हुआ जीरा,आमचूर,नींबू का रस,काला नमक और हरी मिर्च डालकर पीस लें।
2. अब इमली के पल्प में फ्रूटी,नींबू का रस,काली मिर्च और पीसी हुई सामग्री डालकर मिक्स कर लें।
3. गोलगप्पों का पानी तैयार है।