
फिश में विटामिन और आयोडीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लोग फिश कई तरीको से बनाकर खाते हैं। आज हम आपको तवा Pomfret बनाने की विधि बताएंगे। यह बनाने में काफी आसान होते है।
सामग्री
– 2 Pomfret फिश
– नमक स्वादअनुसार
– नींबू का रस स्वादअनुसार
– लाल मिर्च स्वादअनुसार
– हल्दी स्वादअनुसार
– 150 ग्राम गाढ़ा दही
– 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
– 1 टेबलस्पून गरम मसाला
– 1 टेबलस्पून लाल मिर्च
– 1 टीस्पून नमक
– 2 टेबलस्पून नींबू का रस
– 1 टेबलस्पून लाल मिर्च का पेस्ट
– 1 टेबलस्पून तेल
– बटर
विधि
1. सबसे पहले फिश को अच्छे से धो लें और चाकू की मदद से छोटे-छोटे कट लगा लें।
2. अब इसपर नमक,नींबू का रस, हल्दी और लाल मिर्च छिड़कें।
3. एक बाउल में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला, लाल मिर्च, नमक, नींबू का रस, लाल मिर्च पेस्ट और तेल डालकर अच्छे से मिलाएं।
4. इस मिक्सर को फिश पर लगाएं और 30 मिनट के लिए एेसे ही रहने दें।
5. पैन में बटर डालकर गर्म करें। अब इसमें फिश को रखें और 5-6 मिनट के लिए पकाएं।
6. तवा फिश तैयार है। इसे सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website