
घर पर चाय के साथ कुछ न कुछ खाने के लिए तो चाहिए ही होता है। ऐसे में हम मार्कीट से कई महंगी-महंगी कुकीज खरीदकर लाते है। अगर इन्हें घर पर ही बना लिया जाए तो कितना अच्छा है। तो देर किस बात की आज हम आपको कुकीज में नानख़ताई बनाने की विधि बता रहे है।
सामग्री
– 1 कप मैदा
– 1/4 कप बेसन
– 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
– 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
– 2 बड़े चम्मच सूजी
– 2-3 चुटकी जायफल पाउडर
– 1/2 चम्मच छोटी इलायची पाउडर
– 1/2 कप देसी घी
– 1/2 कप शुगर पाउडर
– 1/2 कप बड़े दही
– 1-2 बड़े चम्मच दूध
विधि
1. पहले घी और शुगर पाउडर को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें।
2. अब एक बर्तन में बेसन , मैदा, बेकिंग पाउडर और छोटी इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
3. घी और शुगर वाले पेस्ट में दही मिला लें।
4. अब इसमें पहले तैयार की गई ड्राई सामग्री डालें। अब इसमें सूजी, जायफल पाउडर, मिलाएं। इसके बाद इसमें 2-3 चम्मच दूध डालें और मिक्चर तैयार कर लें। इस पेस्ट को हाथों से मिलाते हुए आटे जैसा तैयार कर लें।
5. फिर इससे मीडियम साइज के बॉल्स बनाएं।
6. अब एक थाली में घी लगाएं और उसमें बॉल्स बनाकर रख दें।
7. अब आंच पर जाली स्टैन्ड रख दें और तैयार की नानख़ताई को पकाएं।
8. अब इसके बीच में बादाम लगाएं और सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website