Tuesday , February 17 2026 11:09 AM
Home / Food / मीठा खाने के शाैकीन हैं, ताे घर पर बनाएं Dora Cakes

मीठा खाने के शाैकीन हैं, ताे घर पर बनाएं Dora Cakes

 


अगर अापका कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है और समझ नहीं अा रहा कि क्या खाएं। ताे अाप घर पर Dora Cakes बनाकर खा सकती हैं। यह बनाने में अासान और खाने में भी टेस्टी है। यह अापके घर के बाकी सदस्याें काे भी काफी पसंद अाएगा। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-

सामग्रीः-
अंडे – 2
आइसिंग शुगर – 80 ग्राम
वनीला एक्सट्रैक्ट – 1 छाेटा चम्मच
मैदा – 150 ग्राम
शहद – 2 बड़े चम्मच
पानी – 3 बड़े चम्मच
बेकिंग सोडा – 1/2 छाेटा चम्मच
तेल – लगाने के लिए
न्यूटेला – स्वादानुसार

  • विधिः-
    1. एक बाउल में 2 अंडे, 80 ग्राम आइसिंग शुगर, 1 छाेटा चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
    2. फिर इसमें 150 ग्राम मैदा और 2 बड़े चम्मच शहद मिला दें।
    3. एक कटाेरी में 3 बड़े चम्मच पानी, 1/2 छाेटा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें।
    4. इस मिश्रण को मैदे के घाेल में डालकर अच्छे से मिलाएं और 15 मिनट के लिए एेसे ही रहने दें।
    5. मध्यम अांच पर एक पैन गर्म करें और उस पर ब्रश की सहायता से तेल लगाएं।
    6. इस पैन पर किसी बड़े चम्मच या कप की सहायता से तैयार मिश्रण काे डालें और धीमी अांच पर पकाएं। जब इसमें बुलबुले से दिखने लगे, ताे इसे पलट कर दूसरी तरफ से पकाएं।
    7. जब यह दाेनाें तरफ से पक जाए, ताे इसे अांच से उतार कर पूरी तरह ठंडा हाेने दें।
    8. अब पैनकेक के एक तरफ स्वादानुसार न्यूटेला डालें और इसे दूसरे पैनकेक के साथ कवर कर दें।
    9. डाेरा केक तैयार है। इसे सर्व करें।