Tuesday , February 17 2026 8:00 AM
Home / Food / अदरक चिकन करी

अदरक चिकन करी


आप सभी ने बेसन की बनी करी तो खाई ही होगी। आज हम नॉन-वेज खाने के शौकीन लोगों के लिए अदरक चिकन करी की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे खाकर आप सभी उंगलियां चाटते रह जाएगें। आइए जानते है इसे बनाने की विधि।

सामग्रीः-
चिकन- 1 कि.ग्रा.
अदरक का पेस्ट- 2 टीस्पून
लहसुन का पेस्ट- 1 टीस्पून
नींबू का रस- 2 टेबलस्पून
नमक- 2 टीस्पून
तेल- 2 टीस्पून
दही- 260 ग्राम
मैदा- 1 टीस्पून
सरसों का तेल- 60 मि.ली.
लहसुन- 4 कली
काली मिर्च- 6
दालचीनी- 1
तेज पत्ता- 2
प्याज- 260 ग्राम
लहसुन- 1 टीस्पून
अदरक – 3 टीस्पून
हरी मिर्च – 2
पैपरिका- 2 टीस्पून
हल्दी- 1 टीस्पून
गर्म मसाला- 1/2 टीस्पून
नमक- 1 टीस्पून
गर्म पानी- 110 मि.ली.
अदरक- 2 टीस्पून
नींबू का रस- 2 टीस्पून
अदरक- गार्निश के लिए
धनिया- गार्निश के लिए

विधिः-
1. सबसे पहले बाऊल में 1 कि.ग्रा. चिकन, 2 टीस्पून अदरक का पेस्ट, 1 टीस्पून लहसुन का पेस्ट, 2 टेबलस्पून नींबू का रस और 2 टीस्पून नमक डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करके 30 मिनट तक मेरिनेट होने के लिए रख दें।
2. अब ग्रिल पैन में 2 टीस्पून तेल गर्म करके मसालेदार चिकन को सभी तरफ से सुनहरी भूरा होने तक भूनें।
3. दूसरे बाऊल में 260 ग्राम दही, 1 टीस्पून मैदा मिला कर एक तरफ रख दें।
4. फिर पैन में 60 मि.ली. सरसों का तेल गर्म करके 4 लहसुन कली, 6 काली मिर्च, 1 दालचीनी, 2 तेज पत्ते डाल कर 2-3 मिनट तक पकाएं और फिर इसमें 260 ग्राम प्याज मिक्स करके नरम होने तक पकने दें।
5. इसके बाद इसमें 1 टीस्पून लहसुन, 3 टीस्पून अदरक, 2 हरी मिर्च डाल कर 2-3 मिनट तक पकाएं।
6. अब इसमें भूना हुआ चिकन मिक्स करके दही का मिश्रण, 2 टीस्पून पैपरिका, 1 टीस्पून हल्दी, 1/2 टीस्पून गर्म मसाला, 1 टीस्पून नमक अच्छी तरह से मिलाएं।
7. फिर इसमें 110 मि.ली. गर्म पानी, 2 टीस्पून अदरक मिला कर 15 से 20 मिनट तक पकाएं और फिर 2 टीस्पून नींबू का रस मिक्स करें।
8. अदरक चिकन करी बन कर तैयार है। अब इसे अदरक और धनिए से गार्निश करके गर्मा-गर्म रोटी या चावल के साथ सर्व करें।