Tuesday , February 17 2026 9:29 AM
Home / Food / किटी पार्टी में मेहमानों को खुश करने के लिए बनाए Cheesy French Fries

किटी पार्टी में मेहमानों को खुश करने के लिए बनाए Cheesy French Fries


महिलाएं आजकल अपने घर में किटी पार्टी रखती है लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि मेहमानों के लिए मैन्यू में क्या खास बनाएं। ऐसे में आप अपने मेहमानों को चीजी फ्रेंच फ्राइज बनाकर सर्व कर सकती हैं। इसे बनाना भी आसान है और यह उन्हें बेहद पसंद भी आएगा। तो अगर आप भी घर में किटी पार्टी रखने वाली हैं तो चीजी फ्रेंच फ्राइज बनाकर अपनी सहेलियों को सर्व करें। चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री:
फ्रोजन पोटैटो फ्रेंच फ्राइज- 28 औंस
स्पाइसी नाचोज चिप्स- 200 ग्राम
कद्दूकस किया हुआ चीज- 50 ग्राम
पीसा हुआ जीरा- 1/4 टीस्पून
प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
हरी धनिया- गार्निश के लिए
विधि:
1. सबसे पहले बेकिंग ट्रे में 28 औंस फ्रोजन पोटैटो फ्रेंच फ्राइज और 200 ग्राम स्पाइसी नाचोज चिप्स को मिक्स करके फैलाएं।
2. फिर इसके ऊपर 50 ग्राम कद्दूकस किया हुआ चीज बराबर मात्रा में डालें।
3. इसके बाद इसके ऊपर 1/4 टीस्पून पीसा हुआ जीरा, बारीक कटा प्याज, बारीक कटा टमाटर और 2 बारीक कटी हरी मिर्च डालें।
4. अब इसे माइक्रोवेव में 7-8 मिनट के लिए चीज पिघलने तक ग्रिल करें। इसके बाद इसे बाउल या प्लेट में निकालकर हरा धनिया से गार्निश करें।
5. आपके चीजी फ्रेंच फ्राइज चिप्स बनकर तैयार हैं। अब आप इसे महमानों को सर्व करें।