
बच्चे फलों को खाने में आनाकानी करते हैं। ऐसे में अगर उन्हें फलों का शेक बनाकर दे दिया जाए कहना ही क्या। बस इसके लिए आपको ताजा फलों का चयन कर घर पर शेक तैयार करना है।
आवश्यक सामग्री : 1 कप ताजा पाइनापल का रस, 2 कप दूध, 6 चम्मच पिसी चीनी, 100 ग्राम ताजा क्रीम, 3 बड़े चम्मच संतरे का रस, 1 नींबू रस, मेवे की कतरन और आइस क्यूब। ऐसे करें तैयार : सबसे पहले पाइनापल, संतरा व नींबू रस को मिक्स करके उसमें शक्कर को अच्छे से मिक्स कर लें। अब फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
एक अलग बर्तन में दूध को भी ठंडा कर लें। ठंडा दूध, रस व आइस क्यूब को मिक्सी में एक साथ चला लें। अब ताजा क्रीम में पिसी शक्कर मिलाकर उसे फेंटें और फ्रिज में रखकर ठंडा करें। अब तैयार शेक को गिलासों में डालें। ऊपर से शक्कर मिली क्रीम डालें और मेवे की कतरन बुरककर ठंडा—ठंडा शेक सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website