
रूस की टेनिस प्लेयर मारिया शारापोवा ने 80 के दशक की घरेलू महिलाओं वाला फोटोशूट करवाया है, जोकि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मारिया ने लिखा है- घर पर गर्मियों में वर्कआउट करने और कैंडी खाने में बहुत खर्च होता है।
उक्त फोटो में पांच बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन पुरानी कसरत पोशाक और एक रेट्रो पंख वाले बैक हेयरडू पहने दिख रही है। उन्होंने कलाई पर कॉटन कैंडी वाली चूडिय़ां पहनी हैं। पूर्व टेनिस चैंपियन ने भी सनबाथ लेते की एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वह हल्के नीले रंगकी बिकिनी पहने लेटी हुई दिखती है।
वोग और वैनिटी फेयर मैगजीन में शारापोवा ने टेनिस करियर से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था- टेनिस – 28 साल और पांच ग्रैंड स्लैम खिताब के बाद मैं अलविदा कह रही हूं। हालांकि मैं अभी एक और पहाड़ को मापने के लिए तैयार हूं। यह एक एक अलग प्रकार की प्रतिस्पर्धा होगी। शारापोवा ने 2004 में जब विंबलडन खिताब जीता था तो वह महज 17 साल की थी। 2005 में वह नंबर 1 प्लेयर बन गई। इसके बाद उन्होंने यूएस ओपन जीता।
शारापोवा ने 2008 ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता और फिर 2012 फ्रेंच ओपन में ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाली 10 वीं महिला बन गईं। 2014 में उन्होंने अपना दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब जीता जोकि उनके करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम था। 2016 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में ड्रग्स टेस्ट में नाकाम रहने के कारण उनपर 15 महीने के प्रतिबंध लग गया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website