Saturday , April 25 2026 2:13 AM
Home / Uncategorized / तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4000

तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4000


एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की और सीरिया में आए घातक भूकंप के कारण अब तक 4,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है। तुर्की में 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के लगातार 3 भूकंप आए थे। आपको बता दें कि इस हादसे में 1700 से ज्यादा बिल्डिंग धराशाई हो गई हैं। वहीं तुर्की में इस हादसे के बाद तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।