
फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग के घर एक और नन्हा मेहमान आया है. उनकी पत्नी प्रिसिला चॉन ने एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है. जुकरबर्ग ने फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है. मार्क ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ओरिलिया चॉन जुकरबर्ग, दुनिया में स्वागत है. तुम सच में ईश्वर का नन्हा सा आशीर्वाद हो. मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला का ये तीसरा बच्चा है.
मार्क जुकरबर्ग ने सितम्बर 2022 में सोशल मीडिया पर पहली बार पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि वह तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं. मेटा सीईओ ने पत्नी प्रिशिला की फोटो शेयर करते हुए इस खबर के बारे में बताया था.
कॉलेज लव बर्ड हैं दोनों – फेसबुक को-फाउंडर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “ढेर सारा प्यार. यह शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि मैक्स और अगस्त को अगले साल एक बेबी सिस्टर मिलने जा रही है.” जुकरबर्ग और प्रिसिला के पहले ही दो बच्चे हैं, जिनके नाम मैक्स और अगस्त हैं.
मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला एक दूसरे को कॉलेज से जानते हैं. दोनों की प्रेम कहानी के बीज हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पड़े और उन्होंने 2003 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया. दोनों की मुलाकात भी दिलचस्प तरीके से हुई थी, जब वे बाथरूम के लिए लाइन में लगे थे. 2012 में दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी कर ली. प्रिसिला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहली मुलाकात में उनकी नजर में मार्क की इमेज एक पढ़ाकू लड़ने की बन गई थी.
मई 2022 में मनाई थी 10वीं सालगिरह – मई 2022 में दोनों ने शादी की 10वीं सालगिरह मनाई थी. जुकरबर्ग ने अपनी शादी के दिन वाली फोटो शेयर करते हुए खास अंदाज में इसकी बधाई दी थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ’10 साल शादीशुदा और अपनी आधी जिंदगी एक साथ. अभी और रोमांच आने हैं.’
Home / Uncategorized / मार्क जुकरबर्ग के घर आया नन्हा मेहमान, फेसबुक पर फोटो शेयर कर बताया बच्चे का नाम
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website