
अमेरिका की ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट येलेन ने कहा कि अमेरिका G20 की अध्यक्षता के दौरान भारत की नेतृत्व क्षमता की तारीफ करता है। कर्ज के मुद्दे पर भारत ने गजब की नेतृत्व क्षमता दिखाई है। जेनेट येलेन ने भी भारत की नेतृत्व क्षमता का लोहा मानते हुए सोमवार को G20 की बैठक से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भारत की नेतृत्व क्षमता काबिले तारीफ है और हम आगे भी सहयोग जारी रखेंगे।
येलेन ने कहा कि दुनिया आज देख रही है कि G20, वैश्विक चुनौतियों जैसे पर्यावरण बदलाव, महामारी से निपटने, वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और विकासशील देशों की मदद कर रहा है। जेनेट येलेन ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि बैठक के दौरान हम कुछ अहम कदम उठा सकेंगे।’ अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा कि कर्ज के मुद्दे पर भारत की नेतृत्व क्षमता कमाल की रही है। साथ ही बहुपक्षीय कर्ज की पुनर्संरचना पर भारत ने जी20 देशों का काफी सहयोग किया है।
बहुपक्षीय विकसित बैंकों को बेहतर बनाने में भारत ने कई अहम सुझाव दिए हैं। भारत और अमेरिका के संबंधों पर जेनेट येलेन ने कहा कि दोनों देश आर्थिक, तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं और सप्लाई चेन को भी मजबूत कर रहे हैं। अक्षय ऊर्जा की दिशा में भी दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। येलेन ने कहा कि भारत, अमेरिका के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक है।
Home / Uncategorized / G20: अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने भी माना भारत की नेतृत्व क्षमता का लोहा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website