
भारत समेत कई देश चीन के नए नक्शे को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं। चीन के नए विवादित मैप को लेकर वियतनाम, मलेशिया, फिलीपींस, नेपाल समेत वियतनाम ने भारत का साथ देते हुए ड्रैगन के दावे को खारिज कर दिया है। चीन ने नए मैप में कई देशों के हिस्सों को अपना बताया है जिस पर ये देश भड़के हुए हैं।
भारत की तरह फिलीपींस, मलेशिया, वियतनाम सहित वियतनाम ने भी चीन के कथित ‘स्टैंडर्ड मैप’ पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वियतनाम ने भी दो टूक शब्दों में मैप को खारिज करते हुए कहा है कि वो चीन का हिस्सा नहीं है। चीन ने मैप को लेकर चल रहे विवाद पर गुरुवार को कहा कि संबंधित पक्ष को इस मुद्दे की जरूरत से ज्यादा व्याख्या करने से बचना चाहिए और इसे तर्कसंगत तरीके से देखा जाना चाहिए।
बता दें कि स्टैंडर्ड मैप में चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताया है जिस पर भारत ने राजनयिक स्तर पर चीन से अपना विरोध दर्ज किया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी कहा है कि बेतुके दावे करने से किसी दूसरे का क्षेत्र अपना नहीं हो जाता।
भारत के इस विरोध पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि 28 अगस्त को चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने 2023 का स्टैंडर्ड मैप जारी किया। चीनी कानून के मुताबिक संप्रभुता के तहत यह एक नियमित प्रक्रिया है इशलिए संबंधित पक्ष इसे लेकर जरूरत से ज्यादा व्याख्या करने से बचे।
Home / Uncategorized / चीन के नए विवादित मैप के खिलाफ इन देशों ने दिया भारत का साथ, वियतनाम ने भी कही दो टूक बात
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website