Saturday , March 14 2026 6:51 AM
Home / Uncategorized / पुतिन ने फिर बताया वो PM मोदी के फैन, तारीफ में कही शानदार बात

पुतिन ने फिर बताया वो PM मोदी के फैन, तारीफ में कही शानदार बात


रूस और भारत की दोस्ती बहुत पुरानी है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में यह और गहरी हो गई है। पूरी दुनिया जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिप्लोमेसी की तारीफ करती है वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी उनके फैन हैं। पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एक बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं इसलिए वे उनकी कार्यप्रणाली के फैन हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रूप से मैत्रीपूर्ण संबंधों की प्रशंसा की।
पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के मामले में काफी प्रगति कर रहा है। पुतिन ने वित्तीय सुरक्षा और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई के क्षेत्र में भी रूस और भारत के बीच आगे सहयोग की भी उम्मीद जताई। पुतिन ने पिछले महीने भी 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) को संबोधित करते हुए मेड इन इंडिया और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी। एक कार्यक्रम के दौरान पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे बहुत अच्छे राजनीतिक संबंध हैं, वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। और उनके नेतृत्व में भारत विकास में बहुत अच्छी प्रगति कर रहा है। इस एजेंडे पर काम करना भारत और रूस दोनों के हित से पूरी तरह मेल खाता है।”
उनकी टिप्पणी भारत में जी20 शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा को अपनाने के तुरंत बाद आई है।गौरतलब है कि घोषणापत्र में यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में शांति स्थापित करने का आह्वान किया गया था, लेकिन इसका दोष रूस पर नहीं डाला गया था, जो पिछले बाली घोषणापत्र से बिलकुल विपरीत है। रूस ने नई दिल्ली घोषणा का स्वागत किया था और इसे मील का पत्थर करार दिया । रूस ने ग्लोबल साउथ से जी20 देशों को “एकजुट” करने में भारत के अध्यक्षता की सक्रिय भूमिका की भी प्रशंसा की थी। इससे पहले पिछले महीने भी पुतिन ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा था कि वह मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने में “सही काम” कर रहे हैं।