Thursday , March 12 2026 7:18 AM
Home / Uncategorized / कनाडा: कार्बन टैक्स मुद्दे पर हाउस ऑफ कॉमन्स में भिड़े ट्रूडो-जगमीत, कंजर्वेटिव नेता पियरे ने उड़ाया मजाक

कनाडा: कार्बन टैक्स मुद्दे पर हाउस ऑफ कॉमन्स में भिड़े ट्रूडो-जगमीत, कंजर्वेटिव नेता पियरे ने उड़ाया मजाक


कनाडा में लिबरल-एनडीपी गठबंधन के भविष्य परअफवाहों के बीच कार्बन टैक्स विवाद को लेकर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनके चहेते NDP नेता जगमीत सिंह आमने-सामने आ गए हैं। बुधवार 8 नवंबर, 2023 को हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रश्नकाल के दौरान ट्रूडो और जगमीत सिंह के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान ट्रूडो और सिंह ने कार्बन टैक्स छूट पर बहस की । इस पर कंजर्वेटिव नेता पियरे पोइलिवरे ने मजाक में कहा, ‘कार्बन टैक्स पर इन दोनों को इस तरह से झगड़ते देखना लगभग दुखद और हृदयविदारक है।’
हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रश्नकाल के दौरान जस्टिन ट्रूडो ने सरकार को सभी प्रकार के घरेलू ताप पर कार्बन टैक्स को समाप्त करने की मांग में कंजर्वेटिवों के साथ शामिल होने पर NDP की आलोचना करते हुए कहा कि न्यू डेमोक्रेट्स ने पूरे कनाडा में “लाखों प्रगतिवादियों” को धोखा दिया है। NDP ने इस सप्ताह घरेलू ताप पर इस सप्ताह GST को निरस्त करने, हीट पंपों को कनाडाई लोगों तक अधिक सुलभ तरीके से पहुंचाने बनाने और तेल और गैस उद्योग के “अतिरिक्त मुनाफे” पर कर लगाने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया, लेकिन ग्रींज को छोड़कर सभी पार्टियों ने इसे खारिज कर दिया।