
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब तक समझौता नहीं होता है, तब तक अमेरिका ईरानी बंदरगाहों से नाकेबंदी नहीं हटाई जाएगी। ट्रंप का यह यह बयान ऐसे समय आया है, जब पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका की दूसरे दौर की बातचीत पर अनिश्चितता बनी हुई है। ट्रंप ने यह भी कहा है कि अगर समझौता नहीं हो पाता है तो वह ईरान के साथ सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाएंगे। उन्होंने फिर से लड़ाई शुरू करने के भी संकेत दिए हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिका की होर्मुज स्ट्रेट के आसपास की एक हफ्ते पहले शुरू हुई नाकेबंदी ईरान को पूरी तरह से तबाह कर रही है। इस नाकेबंदी को हटाने का अमेरिका का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। इस संघर्ष में अमेरिका को साफतौर पर जीत मिल रही है।
ईरान में करेंगे बमबारी: ट्रंप – डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर बुधवार शाम को सीजफायर की समय सीमा खत्म होने तक कोई समझौता नहीं हुआ तो बहुत सारे बम फिर से गिरने लगेंगे। उन्होंने कहा कि अगर दोनों पक्ष किसी समझौते पर पहुंचने में नाकाम रहे तो लड़ाई तुरंत फिर से शुरू हो सकती है। दो हफ्ते का यह सीजफायर 8 अप्रैल को शुरू हुआ था।
इस्लामाबाद वार्ता पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत होनी चाहिए। दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बातचीत में शामिल होने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने कहा है कि हम अपने राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित करने के लिए अल्टीमेटम में विश्वास नहीं रखते हैं।
इस्लामाबाद वार्ता पर संशय – डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, वाइट हाउस के दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर बातचीत के लिए रवाना हो चुके हैं। रविवार को ट्रंप ने घोषणा की थी कि वाशिंगटन से एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम को बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचेगा। हालांकि अभी तक बातचीत पर स्थिति साफ नहीं हो सकी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा है कि उनको ईरान के शीर्ष नेताओं से मिलने में कोई दिक्कत नहीं है। ट्रंप ने कहा कि मुझे उनसे मिलने में कोई परेशानी नहीं है। अमेरिका ने 11 और 12 अप्रैल को पाकिस्तान में ईरान के साथ अपनी पहली सीधी बातचीत की थी। इसके बाद अब दूसरे दौर की वार्ता की तैयारी चल रही है। पाकिस्तान में इसकी तैयारी चल रही है लेकिन ईरान का रुख साफ नहीं है।
Home / Uncategorized / ‘होर्मुज से नाकेबंदी नहीं हटेगी’, ईरान के साथ दूसरे वार्ता से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बयान, लड़ाई शुरू करने की धमकी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website