
क्या आप कनाडा में जॉब कर रहे हैं और आपके पास कनाडाई वर्क एक्सपीरियंस है? क्या आप ऐसे स्टूडेंट रहे हैं, जिसने कनाडा में पढ़ाई पूरी करने के बाद यहां जॉब कर कनाडाई वर्क एक्सपीरियंस हासिल कर लिया है? अगर आपका जवाब हां है, तो फिर आपके लिए गुड न्यूज है। कनाडा सरकार आपको परमानेंट रेजिडेंसी (PR) दे रही है, यानी आपके पास कनाडा में स्थायी रूप से बसने का ऑप्शन है।
दरअसल, कनाडा के इमिग्रेशन डिपार्टमेंट यानी IRCC ने लेटेस्ट एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ के जरिए परमानेंट रेजिडेंसी के लिए 2000 ‘इंविटेशन टू अप्लाई’ (ITAs) जारी किया है। 1 सितंबर को जारी किए गए ड्रॉ में उन लोगों को परमानेंट रेजिडेंट बनाने का टारगेट रखा गया है, जो कैनेडियन एक्सपीरियंस क्लास (CEC) के तहत आते हैं। CEC के तहत न्यूनतम कॉम्प्रिहेंसिव रैंकिंग सिस्टम (CRS) स्कोर 521 है। आइए अब जानते हैं कि क्या आपको PR मिल सकता है।
कुल मिलाकर अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं, तो आपके पास कनाडा में परमानेंट रेजिडेंट बनने का मौका है। कनाडाई वर्क एक्सपीरियंस हासिल करना उन सभी स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा आसान रहता है, जिन्होंने यहां से पढ़ाई की है। पढ़ाई खत्म करने के बाद ही उन्हें पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) मिल जाता है। इससे वे कनाडा में जॉब करना शुरू कर देते हैं, जो वर्क एक्सपीरियंस बनाने में भी मदद करता है।
IRCC ने 2026 में अब तक 51 एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ आयोजित किए हैं। इनमें कनाडा से जुड़ाव रखने वाले उम्मीदवारों की बड़ी हिस्सेदारी रही है। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने 17 प्रोविंशियल नॉमिनी प्रोग्राम (PNP) ड्रॉ और 15 CEC ड्रॉ आयोजित किए हैं। फ्रेंच भाषा में दक्षता भी एक प्रमुख कैटेगरी रही है, जिसके तहत इस साल 10 ड्रॉ आयोजित किए गए।
CRS कट-ऑफ कैसे काम करता है? – CRS कट-ऑफ, ड्रॉ के टाइप और बुलाए गए उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर अलग-अलग होता है। आम तौर पर, ज्यादा स्कोर का मतलब है एक्सप्रेस एंट्री पूल में मजबूत स्थिति, जबकि कैटेगरी-आधारित ड्रॉ उन उम्मीदवारों को टारगेट करते हैं, जो खास योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं। 1 सितंबर का CEC ड्रॉ, 18 अगस्त के CEC राउंड के बाद हुआ था, जिसमें 523 के CRS कट-ऑफ पर 1,000 ITA जारी किए गए थे। इससे पहले, 5 अगस्त के CEC ड्रॉ में 516 के कट-ऑफ पर 3,000 ITA जारी किए गए थे।
Home / Uncategorized / कनाडा में 2000 लोगों को मिल रहा PR, शर्तें क्या रखी हैं? जानिए आपको मिलेगा परमानेंट रेजिडेंट बनने का मौका
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website