Saturday , October 3 2026 3:52 AM
Home / Uncategorized / ड्रैगन सबसे बड़ा नकलची ! चीन में बसा दी फ्रांस की राजधानी, पेरिस का एफिल टॉवर भी किया कॉपी (Pics)

ड्रैगन सबसे बड़ा नकलची ! चीन में बसा दी फ्रांस की राजधानी, पेरिस का एफिल टॉवर भी किया कॉपी (Pics)


दूसरे देशों के खुफिया जानकारियां चुराकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का दावा करने वाला चीन अभी तक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और तकनीकी चीजों की कॉपी करता था, लेकिन अब इस नकलची ने पूरा शहर ही कॉपी कर लिया है।चीन ने अब एक ऐसा शहर बनाया है जहां जाने के बाद लगता है कि आप यूरोप पहुंच गए हैं। चीन के लोग पर्यटन के लिए बाहर न जाएं इसलिए अब उसने यूरोप के शहरों की नकल करनी शुरू कर दी है। चीन ने फ्रांस की राजधानी पेरिस को इस कदर कॉपी किया है कि वहां का एफिल टॉवर भी बना दिया है।
नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने तियांडुचेंग में दूसरी पेरिस बनाया है, यहां की दुकानें और सड़कें भी पेरिस की जैसी हैं। इस शहर को चीन ने 10 हजार लोगों के लिए बनाया था, लेकिन साल 2013 तक इसमें मात्र 2000 लोग ही रहते थे। इतना सुंदर और भव्य बनाने के बावजूद पूरा शहर खाली पड़ा है। इस शहर के निर्माण में एक अरब पाउंड की लागत आई है, जिसे साल 2007 में खोला गया।


यहां एक एफिल टॉवर भी बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई 107 मीटर है। वहीं पेरिस के असली एफिल टॉवर की ऊंचाई 330 मीटर है। साल 2017 में इस शहर में 30 हजार लोगों के बसने का दावा किया गया था, साथ ही यह भी अफवाहें उड़ी कि यहां अब यूरोपीय लोग भी बसना चाहते हैं, लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं पाया। तियांडुचेंग में एफिल टॉवर की नकल इकलौती नहीं है, चीन ने हांगकांग की सीमा से सटे दक्षिणी शहर शेनझेन में भी 108 मीटर ऊंचा टॉवर बनाया है। चाइना ने लंदन के टॉवर, ब्रिज और अल्पाइन गांव भी बनाए हैं. चीन में सिडनी के ओपेरा हाउस की भी कॉपी मिल जाएगी।
मीडिया को रिपोर्ट मुताबिक चीन के पेरिस शहर में जियांग्शी रोड को एक फ्रेंच नाम तक दे दिया गया, यहां पर यूरोपीय डिजाइन के गार्डेन भी बनाए गए हैं. इस शहर में अगर आप अचानक पहुंच जाएं, तो हो सकता है कि आपको लगे कि पेरिस आ गए हैं। झेजियांग प्रांत में यह शहर काफी दूर है, जिसकी वजह से लोग यहां जाने से बचते हैं, लेकिन नए कपल जिनकी हाल में शादी होती है वे लोग चीन के पेरिस शहर जाना पसंद करते हैं, जिसकी वजह से यह शहर अब काफी लोकप्रिय होता जा रहा है।