Thursday , January 22 2026 1:22 PM
Home / Uncategorized / CBI को मिली बड़ी सफलता, अमेरिका से वापस लाया गया लॉरेंस गैंग का भगोड़ा गैंगस्टर लखविंदर कुमार

CBI को मिली बड़ी सफलता, अमेरिका से वापस लाया गया लॉरेंस गैंग का भगोड़ा गैंगस्टर लखविंदर कुमार

सीबीआई ने विदेश और गृह मंत्रालय के सहयोग से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के वांछित अपराधी लखविंदर कुमार को अमेरिका से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की। हरियाणा में वसूली, धमकी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में वांछित कुमार को इंटरपोल रेड नोटिस के बाद अमेरिकी एजेंसियों की मदद से पकड़ा गया।
सीबीआई ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस विश्नोई गैंग के वांछित अपराधी लखविंदर कुमार अमेरिका से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की। यह कार्रवाई भारत की अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मजबूत समन्वय क्षमता और अपराधियों को न्याय के दायरे में लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
वांछित अपराधी लखविंदर कुमार कई गंभीर मामलों में वांछित था। हरियाणा में उसके खिलाफ वसूली, धमकाने, गैरकानूनी हथियार रखने और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर अपराधों में मामले दर्ज है। वह कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा हुआ बताया जाता है।
CBI ने जारी किया था रेड नोटिस – सीबीआई ने हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर 26 अक्टूबर 2024 को इंटरपोल के जरिए लखविंदर कुमार के खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था। इसके बाद अमेरिकी एजेंसियों की मदद से उसे पकड़ा गया और 25 अक्टूबर 2025 को भारत वापस लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर हरियाणा पुलिस की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।
सीबीआई ने हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर 26 अक्टूबर 2024 को इंटरपोल के माध्यम से लखविंदर कुमार के खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था। इसके बाद अमेरिकी अधिकारियों के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात उसे भारत प्रत्यर्पित किया गया। भगोड़ा लखविंदर कुमार शनिवार को भारत पहुंचा, जहां दिल्ली हवाई अड्डे पर हरियाणा पुलिस की एक विशेष टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।
पिछले कुछ सालों में 130 अपराधियों को लाया गया वापस – सीबीआई ने जानकारी दी कि पिछले कुछ वर्षों में इंटरपोल चैनलों के माध्यम से समन्वय करके अब तक 130 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया जा चुका है।