Saturday , August 1 2026 2:29 AM
Home / Uncategorized / एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने के लेकर फ्रांस में विवाद

एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने के लेकर फ्रांस में विवाद


फ्रांस के एक एयरपोर्ट में नमाज पढ़े जाने को लेकर विवाद हो गया है। सोशल मीडिया पर नमाज पढ़े जाने की तस्वीरें शेयर हो रही हैं और लोग पूछ रहे हैं कि क्या एयरपोर्ट अब बदलकर मस्जिद बन गया है ? यह मामला सामने आने के बाद फ्रांस सरकार ने कार्रवाई की बात कही है। इसके अलावा एयरपोर्ट अथारिटी ने माफी मांगी है।
दरअसल फ्रांस में एयरपोर्ट, स्टेशन, स्कूल और बस अड्डे जैसी सार्वजनिक जगहों पर धर्म का प्रदर्शन करना मना है। ऐसे में एयरपोर्ट पर खुले में नमाज पढ़ना नियम का उल्लंघन है। फ्रांस के हवाई अड्डों में सभी धर्मों के लोगों के लिए एक कॉमन स्पेस बनाया गया है, जहां वे प्रार्थना कर सकें।