
भारतीय वायुसेना ने 17 दिनों तक लगातार महा युद्धाभ्यास करने का ‘नोटिस टू एयर मिशन्स’ (नोटम) जारी किया है। जिससे पाकिस्तान में खलबली मच गई है। इस नोटम के जारी होने के बाद इस्लामाबाद में शीर्ष रक्षा अधिकारी बहुत बेचैन हो गये हैं। भारतीय वायु सेना ने 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक के लिए एयरस्पेस के लिए नोटम जारी किया है जिससे पाकिस्तान के सुरक्षा तंत्र में गहरी चिंता पैदा हो गई है और तुरंत उच्च-स्तरीय प्रतिक्रिया की जरूरत महसूस की जा रही है।
सुरक्षा से जुड़े एक शीर्ष सूत्र ने बताया है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने भारत के इस नोटिफिकेशन की विस्तार से समीक्षा करने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस मामले की जानकारी सीधे पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज के कार्यालय को दी गई है जिससे पता चलता है कि इस्लामाबाद सीमा के पास होने वाले भारत के आगामी सैन्य अभ्यासों को कितनी गंभीरता से ले रहा है।
ख्वाजा आसिफ ने कहा- दमादम मस्त कलंदर – हालांकि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारतीय वायुसेना ने भारतीय वायुसेना के इस अभ्यास पर कहा है कि देश चिंतित नहीं है। ary न्यूज पर बोलते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा ‘चिंता की कोई बात नहीं है। लेकिन जो पैटर्न उनका अतीत में रहा है तो ठीक है, जो अभ्यास वो कर रहे हैं उसके लिए उन्होंने नोटम जारी किया है। लेकिन जो आपने इशारा किया है कि क्या पाकिस्तान के लिए कोई रिस्क है तो फिर वही होगा दमादम मस्त कलंदर।’
ख्वाजा आसिफ चिंता की बात को खारिज कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ भारतीय नोटम के जवाब में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और पाक-भारत सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने जोर देकर कहा है कि उनके बल पूरी तरह तैयार हैं और भारतीय वायु सेना की हर हरकत पर नजर रख रहे हैं।
पाकिस्तान ने कहा- मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार – न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी रक्षात्मक स्थिति को दोहराते हुए शीर्ष सुरक्षा सूत्रों ने चेतावनी दी कि अभ्यास के दौरान भारत की किसी भी संभावित हिमाकत का ‘मुंहतोड़ जवाब’ देने के लिए पाकिस्तान तैयार है। हालांकि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी ‘मुंहतोड़ जवाब’ देने की कोशिश की थी और अपने 11 एयरबेस पर ब्रह्मोस खाये थे।
Home / Uncategorized / ‘दमा दम मस्त कलंदर’, IAF के 17 दिनों के NOTAM पर ख्वाजा आसिफ का बयान, पाकिस्तान में आपातकालीन बैठक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website