Thursday , May 7 2026 12:21 AM
Home / Uncategorized / सुवेंदु अधिकारी से ममता बनर्जी अधिक वोटों से हारीं या पवित्र कर, यहां देखें नंदीग्राम और भवानीपुर का पूरा रिजल्ट

सुवेंदु अधिकारी से ममता बनर्जी अधिक वोटों से हारीं या पवित्र कर, यहां देखें नंदीग्राम और भवानीपुर का पूरा रिजल्ट


पश्चिम बंगाल के भवानीपुर सीट का रिजल्ट सामने आ चुका है। इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं। बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने 15105 वोटों की अंतर से सीएम ममता को चुनाव हराया है। यह दूसरी बार है, जब उन्हें सुवेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं सुवेंदु अधिकारी पूर्वी मिदनापुर जिले के उनके गृह क्षेत्र नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से पहले ही चुनाव जीत चुके हैं। जहां से उन्होंने इस बार भवानीपुर के अलावा चुनाव लड़ा था।
नंदीग्राम से कितने वोट से जीते सुवेंदु – सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम विधानसभा सीट से कुल 127301 वोट मिले। इस तरह उन्होंने 9665 वोटों से जीत हासिल की। सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और उनके पूर्व सहयोगी रहे पवित्र कर हराया। पवित्र कर को कुल 117636 वोट मिले। इस सीट पर तीसरे नंबर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शांति गोपाल गिरी रहे। उन्हें कुल
2021 में भी सुवेंदु ने ममता को हराया – 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भी सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था। वह लगभग 2,000 वोटों के अंतर से निर्वाचित हुए थे। बाद में ममता बनर्जी भवानीपुर से उपचुनाव जीतकर लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं।
टीएमसी का गढ़ ढहा – भवानीपुर का इतिहास राजनीतिक रूप से उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। 1951 में अस्तित्व में आने के बाद इस सीट ने कई चुनाव देखे। शुरुआती वर्षों में कांग्रेस का दबदबा रहा, जबकि एक बार वामपंथी दलों ने भी यहां जीत दर्ज की। बाद में यह सीट कालीघाट के नाम से जानी गई और फिर 2009-2011 के बाद दोबारा अस्तित्व में आई। 2011 के बाद से यह सीट तृणमूल कांग्रेस का गढ़ बनी रही। लेकिन, 2026 के चुनाव परिणाम में एक बार फिर टीएमसी का गढ़ ढह गया।