Monday , September 21 2026 12:53 AM
Home / Uncategorized / देश के 850 अफसरों को दिल्ली बुलाकर गृह मंत्री अमित शाह ने दे दिया बड़ा टारगेट

देश के 850 अफसरों को दिल्ली बुलाकर गृह मंत्री अमित शाह ने दे दिया बड़ा टारगेट


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश को ‘बहुत कम समय में’ अवैध घुसपैठ से मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सरकार ने पिछले आठ महीनों में सीमावर्ती राज्यों से संपर्क किया है और उन्हें सीमा सुरक्षा के लिए ‘चौतरफा दृष्टिकोण’ वाला अपना दस्तावेज सौंपा है। केंद्र सरकार की इस नीति में सीमा की सुरक्षा के लिए सीमा की रखवाली करने वाले बलों, राज्य और ज़िला प्रशासन, केंद्र सरकार के संबंधित विभागों और स्थानीय लोगों को मुख्य हिस्सेदार के तौर पर शामिल किया गया है।
यह देश कोई धर्मशाला नहीं: अमित शाह – इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से आयोजित ‘नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी कॉन्फ्रेंस’ (NSSC) के समापन सत्र को संबोधित करते हुए शाह ने सीमावर्ती राज्यों से करीब 850 अफसरों को संबोधित करते हुए कहा, ‘यह देश कोई ‘धर्मशाला’ नहीं है और यहां रहने का अधिकार सिर्फ नागरिकों को है।’