Thursday , June 11 2026 10:56 PM
Home / Uncategorized / हंगरी की संसद ने नाटो सैन्य गठबंधन में फिनलैंड के शामिल होने के प्रयास को दी मंजूरी

हंगरी की संसद ने नाटो सैन्य गठबंधन में फिनलैंड के शामिल होने के प्रयास को दी मंजूरी


हंगरी की संसद ने नाटो सैन्य गठबंधन में फिनलैंड के शामिल होने के प्रयास को सोमवार को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही फिनलैंड नाटो के पूर्ण सदस्य बनने के एक कदम और करीब पहुंच गया है। हंगरी में 182 सांसदों ने फिनलैंड के प्रयास के पक्ष में मतदान किया जबकि केवल छह ने इसके खिलाफ वोट दिया।
हंगरी की स्वीकृति के बाद, तुर्किए अब नाटो के 30 सदस्यों में से एकमात्र सदस्य है, जिसने फिनलैंड के इस सैन्य गठबंधन में शामिल होने को मंजूरी नहीं दी है। सैन्य गठबंधन में शामिल होने के लिए सभी सदस्य देशों की स्वीकृति आवश्यक है।