Sunday , October 11 2026 8:30 PM
Home / Uncategorized / इमरान खान ‘डेथ सेल’ में बंद, बेटों ने बताया पूर्व पाकिस्तानी PM की जान को खतरा, मिलिट्री तानाशाही की तरफ पाकिस्तान

इमरान खान ‘डेथ सेल’ में बंद, बेटों ने बताया पूर्व पाकिस्तानी PM की जान को खतरा, मिलिट्री तानाशाही की तरफ पाकिस्तान


इमरान खान अगस्त 2023 के रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की सरकार ने उनके किसी से मिलने-जुलने पर सख्त पाबंदी लगाई है। पिछले दिनों उन मौत की अफवाह ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थीं।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) संस्थापक इमरान खान के बेटों ने अपने पिता की जान को खतरा बताया है। सुलेमान और कासिम खान ने कहा है कि उन्हें डर है कि वे शायद अपने पिता को फिर से कभी नहीं देख पाएंगे। स्काई न्यूज के द वर्ल्ड विद याल्दा हकीम कार्यक्रम में बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि इमरान खान को जेल के अंदर डेथ सेल में रखकर मानसिक रूप से टॉर्चर किया जा रहा है। इसके साथ ही सुलेमान और कासिम ने कहा कि पाकिस्तान सैन्य तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है। इमरान खान अगस्त 2023 के रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की सरकार ने उनके किसी से मिलने-जुलने पर सख्त पाबंदी लगाई है।
जेल में बेहद खराब हालात में रखा गया – याल्दा हकीम से बात करते हुए कासिम और सुलेमान खान ने कहा कि उन्होंने महीने से अपने पिता से बात नहीं की है। कासिम ने जेल में बंद अपने पिता के हालात के बारे में बताते हुए कहा कि वह दो साल से ज्यादा समय से अकेले एक सेल में बंद हैं, जहां उन्हें गंदा पानी मिलता है। उनके आस-पास ऐसे कैदी हैं जो हेपेटाइटिस से मर रहे हैं। हालात बहुत खराब हैं और साथ ही वह किसी भी इंसान से संपर्क के पूरी तरह अलग हैं।