
बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में शुक्रवार शाम को लोग उस समय हैरान रह गए, जब उन्होंने बंगाल की खाड़ी के ऊपर मिसाइल जैसी रोशनी को तेजी से दक्षिण की ओर गुजरते देखा। यह कुछ ही पलों में ओझल हो गई। कॉक्स बाजार बीच पर मौजूद पर्यटकों ने फोन में इस नजारे को रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। घटना शाम करीब 6 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है। यह नजारा ऐसे समय में देखा गया है जब भारत ने शुक्रवार शाम को अंतर-महाद्वीपीय मिसाइल (ICBM) टेस्ट किया है।
सामने आए वीडियो में आसमान के एक कोने में बिजली जैसी रोशनी दिखाई दी। उससे कुछ ही दूरी पर मिसाइल जैसी रोशनी की एक तेज चमक तेजी से पूर्व की ओर बढ़ते हुए दिखाई। यह कुछ ही मिनटों में गायब हो गई। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार प्रथम आलो की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया कि समुद्र तट पर खड़े सैलानियों के अलावा शहर के लोगों ने भी अपनी घरों की छतों से से यह नजारा देखा।
बांग्लादेश की पुलिस से लेकर मौसम विभाग ऐक्टिव – बांग्लादेश के मौसम विज्ञान विभाग के कॉक्स बाजार कार्यालय ने इस रोशनी की तस्वीरें और वीडियो भेजकर उनसे राय मांगी थी। ढाका ऑफिस ने बताया कि यह मौसम संबंधी घटना नहीं थी। कॉक्स बाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) मोहम्मद वाहिदुर रहमान ने कहा कि उन्हें बंगाल की खाड़ी के ऊपर मिसाइल जैसी रोशनी की चमक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया वीडियो पर यह एक मिसाइल जैसी लग रही थी, लेकिन इसे किसने लॉन्च किया, इस बारे में जानकारी नहीं है।
भारत ने किया ICBM मिसाइल की परीक्षण – यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के तट से एक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का पहला परीक्षण किया। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक रक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि जिस मिसाइल का परीक्षण किया गया है, वह ICBM श्रेणी की है। हालांकि, DRDO ने अभी तक इस मिसाइल परीक्षण की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
खास देशों के क्लब में शामिल होगा भारत – एक रिपोर्ट में DRDO के ICBM श्रेणी की मिसाइल परीक्षण की तैयारियों की जानकारी दी थी। अगर भारत ICBM श्रेणी की क्षमता हासिल कर लेता है, तो अमेरिका समेत दुनिया का कोई भी देश उसकी मिसाइल रेंज के भीतर आ जाएगा। वर्तमान में केवल चार देशों के पास अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल तकनी है। ये देश हैं- अमेरिका, रूस, चीन और उत्तर कोरिया। फ्रांस और ब्रिटेन के पास परमाणु हथियारों से लैस, पनडुब्बी से लॉन्च की जाने वाली SLBM तकनीक मौजूद है।
Home / Uncategorized / भारत ने किया ICBM मिसाइल टेस्ट, खौफ में दिखे बांग्लादेशी, बंगाल की खाड़ी के ऊपर रहस्यमय रोशनी से पड़ोसी देश में हलचल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website